तलाक के बाद कर रहे हैं दूसरी शादी की तैयारी, प्रॉपर्टी से लेकर एलिमनी तक, ध्यान रखें ये कुछ बातें
अगर आप अपने तलाक के बाद नई शादी कर रहे हैं तो नई जिंदगी शुरू करने की खुशी में आपको कुछ पुरानी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए. पैसों से संबंधित कुछ जरूरी बातों को समझकर आप आगे चलकर संपत्ति, बच्चों के भविष्य और आर्थिक सुरक्षा पर से जुड़ी परेशानी से बच सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं दूसरी शादी करने से पहले आपको किन बातों पर ध्यान देना चाहिए.

सुनिश्चित करें कि तलाक कानूनी रूप से पूरा हुआ है या नहींदोबारा शादी करने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपका तलाक कानूनी रूप से अंतिम हो चुका है या नहीं. हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 15 के अनुसार, तलाक के बाद तभी दूसरी शादी की जा सकती है, जब अपील करने का अधिकार न बचा हो, अपील की समयसीमा खत्म हो गई हो या दायर अपील खारिज हो चुकी हो. दूसरे विवाह कानूनों में नियम अलग हो सकते हैं. ऐसे में तलाक की अंतिम डिक्री और अदालत से जुड़े दस्तावेज संभालकर रखें.
दोबारा शादी करने पर गुजारा भत्ता बंद हो सकता हैअगर तलाक के बाद आपको अपने पूर्व जीवनसाथी से गुजारा भत्ता यानी Alimony) मिल रहा है, तो दूसरी शादी का असर इस पर पड़ सकता है. हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 25(3) के तहत, दोबारा शादी करने पर अदालत स्थायी गुजारा भत्ते के आदेश में बदलाव कर सकती है या उसे रद्द कर सकती है. हालांकि, यह अपने आप बंद नहीं होता. फैसला कानूनी स्थिति और अदालत के आदेश पर निर्भर करता है.
पहली शादी से बच्चों की जिम्मेदारीदूसरी शादी करने का मतलब यह नहीं है कि पहली शादी से हुए बच्चों की जिम्मेदारियां भी खत्म हो जाएंगी. उनकी पढ़ाई, पालन-पोषण और दूसरे जरूरी खर्चों का ध्यान रखना होगा. बच्चों की देखभाल और उनसे मिलने के पुराने अदालती आदेश भी केवल दोबारा शादी करने से नहीं बदलते. हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 26 के तहत अदालत बच्चों की देखभाल, पढ़ाई और खर्चों को लेकर आदेश दे सकती है.
पुराने घर और लोन से जुड़े मामलेपहली शादी के दौरान खरीदा गया घर, जमीन या अन्य संपत्ति अगर संयुक्त नाम पर है, तो उसके कागजात जरूर जांचें. तलाक के बाद भी आपका नाम संपत्ति या होम लोन में बना रह सकता है. अगर आप किसी पुराने लोन में सह-आवेदक या गारंटर हैं, तो उसकी जिम्मेदारी भी समझे. केवल तलाक होने से ये जिम्मेदारियां अपने आप खत्म नहीं होतीं हैं.
बैंक और बीमा में नॉमिनी की जानकारीअगर आपकी पुरानी जीवन बीमा पॉलिसी, बैंक खाते, एफडी, म्यूचुअल फंड, डीमैट खाते या ईपीएफ में पूर्व जीवनसाथी का नाम नॉमिनी के रूप में दर्ज है तो दूसरी शादी से पहले इन सभी जगहों पर नॉमिनी की जानकारी जांचें और जरूरत के अनुसार बदलाव करें. ध्यान रखें कि नॉमिनी और कानूनी वारिस के अधिकार हमेशा एक जैसे नहीं होते हैं.
पुरानी वसीयत की जांचदूसरी शादी के बाद परिवार और संपत्ति से जुड़ी जिम्मेदारियां बदल सकती हैं. ऐसे में पुरानी वसीयत (Will) की समीक्षा करना भी जरूरी है. भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के तहत कुछ परिस्थितियों में शादी का असर पहले बनाई गई वसीयत की वैधता पर पड़ सकता है. हालांकि, हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन समुदायों के लिए कुछ विशेष अपवाद भी हैं. ऐसे में नई पारिवारिक स्थिति के अनुसार वसीयत तैयार करवाएं या पुरानी वसीयत की कानूनी जांच कराएं.

Next Story