बच्चे के जन्म के कितने समय बाद आधार कार्ड बनाना चाहिए? इसकी प्रक्रिया क्या है
क्या आप जानते हैं बच्चे के जन्म के कितने समय बाद उसका आधार कार्ड बनाना चाहिए? भारत में आधार कार्ड के जरिए सभी लोगों को अलग-अलग पहचान मिलती है। ऐसे ही बच्चों के लिए भी आधार कार्ड बनाया जाता है, जिसे बाल आधार के नाम से जाना जाता है। यह नीले रंग का होता है। लेकिन कई लोगों के सवाल होते हैं कि बच्चों के जन्म के बाद कब उनका आधार कार्ड बनाना चाहिए और इसकी प्रक्रिया क्या है?
बाल आधार कब बनाना चाहिएदेश में बच्चों के जन्म के बाद ही उसका आधार कार्ड बनाया जा सकता है। लेकिन आधार कार्ड बनाने से पहले आपको जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। बच्चों के जन्म के बाद जब आपको अस्पताल से जन्म प्रमाण पत्र मिल जाए उसके बाद आप बाल आधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। बाल आधार बनाने के लिए अभिभावकों के आधार की जरूरत होती है इसलिए जरूरी दस्तावेजों को पहले ही तैयार रखें।

बाल आधार बनाने की प्रक्रिया
बच्चों का आधार कार्ड क्यों जरूरी है?जन्म लेने के बाद ही बच्चों का आधार कार्ड इसलिए जरूरी है क्योंकि बिना आधार कार्ड के आजकल कई काम रुक सकते हैं। यदि आप अपने बच्चों को किसी सरकारी योजना का लाभ दिलवाना चाहते हैं, उसके नाम पर निवेश करना चाहते हैं, स्कूल में एडमिशन करना चाहते हैं या ऐसे ही अन्य कई कामों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होता है।

- आधार केंद्र पर बच्चों को भी ले जाना पड़ता है इसलिए बेहतर होगा कि पहले आधार सेवा केंद्र की अपॉइंटमेंट लें, उसके बाद वहां जाए। ताकि आपके बच्चे के साथ लाइन में ना लगा पड़े।
- आधार एप के जरिए आप अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
- तय तारीख पर आपको आधार केंद्र पर जाकर नामांकन फॉर्म भरकर जमा करना होगा। वहां पर बच्चों की फोटो ली जाती है।
- जब तक बच्चा 5 साल का नहीं होता तब तक उसकी आंखों की पुतली स्कैन नहीं की जाती और ना ही उसके फिंगरप्रिंट्स लिए जाते हैं।
- वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधार केंद्र की तरफ से नामांकन आईडी दी जाती है।
- इस आईडी का इस्तेमाल आप आधार के तौर पर कर सकते हैं।
- नामांकन आईडी से आप आधार कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Next Story