UMANG App से लेकर आधार तक ये 5 सरकारी ऐप आपके फोन में होने चाहिए

Newspoint
सरकार नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कई ऐप का संचालन कर रही है। जो भारतीयों के फोन में होनी ही चाहिए। जिनमें डिजिटल पेमेंट से लेकर दस्तावेजों को सेफ रखने के लिए भीम , उमंग ऐप जैसे ऐप शामिल हैं। पेमेंट से लेकर पब्लिक सर्विस, हेल्थकेयर आदि से जुड़े सभी रोज के काम किन ऐप से आसान बना देंगे। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

Hero Image
सभी के फोन में होने चाहिए ये 5 ऐप 1. भीम ऐपयह भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहा आधिकारिक यूपीआई पेमेंट ऐप है। नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा चलाए जा रहे इस ऐप का पूरा नाम भारत इंटरफेस फॉर मनी ( BHIM) है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर 2016 को की थी। सरकारी ऐप के माध्यम से यूपीआई से संबंधित सभी प्रकार के ट्रांजैक्शन सुरक्षित तरीके से किया जा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसे 12 से अधिक भाषाओं में संचालित किया जा सकता है।

2. डिजिलॉकर इसका संचालन भी भारत सरकार के द्वारा किया जा रहा है जहां नागरिक अपने सभी डाक्यूमेंट्स को डिजिटल तरीके से रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर कहीं से भी दस्तावेजों का एक्सेस किया जा सकता है, उन्हें शेयर भी कर सकते हैं। इसमें आधार कार्ड से लेकर स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी के दस्तावेज सभी प्रकार के सर्टिफिकेट आदि को सुरक्षित रख सकते हैं।

3. उमंग ऐपयूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू एज गवर्नेंस (UMANG) ऐप पर एक ही जगह कई सारी सरकारी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अलग-अलग एप्लीकेशन डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होती। एक ही जगह उनके सभी काम पूरे हो सकते हैं। इसमें ईपीएफओ से लेकर एलपीजी, पासपोर्ट, पेंशन से जुड़ी कई सेवाएं मिलती है।

4. आधार ऐपआधार से जुड़े किसी भी काम को करने के लिए आप अपने फोन में आधार ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें फेस ऑथेंटिकेशन से लेकर बायोमेट्रिक डिटेल को लॉक करना अनलॉक करना, मोबाइल नंबर अपडेट करना ऐड्रेस अपडेट करना जैसे काम घर बैठे किए जा सकते हैं।

5. ABHA ऐपइस ऐप का नाम है आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट, जो भारत सरकार के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का हिस्सा है। इसका संचालन नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की तरफ से किया जा रहा है। इस पर 14 अंकों डिजिटल हेल्थ आईडी और आभा एड्रेस भी बनता है। इस ऐप में स्वास्थ्य से जुड़े सभी रिकॉर्ड्स एक जगह रख सकते हैं, जैसे लैब रिपोर्ट से लेकर डिस्चार्ज और प्रिस्क्रिप्शन तक की सभी जानकारियां। डॉक्टर अस्पताल के रिकार्ड्स भी इसमें लिंक किया जा सकते हैं।