तेल-गैस आयात पर निर्भरता घटाने का देसी फॉर्मूला! क्यों CBG को भारत का फ्यूचर फ्यूल माना जा रहा?

Newspoint
दुनिया में लगातार बदलते हालात ने एक बात साफ कर दी है कि अब एनर्जी सिक्योरिटी (Energy Security) केवल आर्थिक मुद्दा नहीं रह गई है, बल्कि यह किसी भी देश की रणनीतिक मजबूती का अहम हिस्सा बन चुकी है। रूस-यूक्रेन युद्ध से लेकर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव तक, हर बड़े संकट का असर सबसे पहले तेल और गैस की कीमतों पर देखने को मिलता है। इसका सीधा असर भारत जैसे देशों पर पड़ता है, जो अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करते हैं।
Hero Image