स्टार्टअप और युवा कारोबारियों के मामले में बेंगलुरु बना पहली पसंद, जानें दिल्ली-मुंबई का कौन सा स्थान
भारत में अपना कारोबार शुरू करने और बड़ी कंपनियां खड़ी करने वाले युवाओं के लिए बेंगलुरु तेजी से पसंदीदा शहर बन रहा है. यहां केवल नई तकनीक पर काम करने वाले स्टार्टअप ही नहीं हैं, बल्कि ऐसे युवा कारोबारी भी हैं जो अपने कारोबार को बड़े स्तर तक पहुंचा रहे हैं. यही वजह है कि युवा उद्यमियों और कंपनियों के मामले में बेंगलुरु ने एक बार फिर मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है.

अवेंडेुस वेल्थ-हुरुन इंडिया U35 लिस्ट 2026 के अनुसार, 35 साल या उससे कम उम्र के कारोबारियों से जुड़ी कंपनियों के मुख्यालयों की संख्या के मामले में बेंगलुरु देश में पहले नंबर पर है. रिपोर्ट में शामिल आंकड़े बताते हैं कि भारत के युवा कारोबारी किस शहर में ज्यादा सक्रिय हैं और किन क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.
युवा कारोबारियों की कंपनियों के लिए बेंगलुरु नंबर 1हुरुन की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में इस सूची में शामिल कंपनियों के 35 मुख्यालय हैं. इस तरह शहर ने अपनी पहली जगह बरकरार रखी है, हालांकि पिछले साल के मुकाबले मुख्यालयों की संख्या में एक की कमी आई है.
बेंगलुरु के बाद मुंबई 28 मुख्यालयों के साथ दूसरे स्थान पर है. यहां पिछले साल के मुकाबले तीन मुख्यालय बढ़े हैं. गुरुग्राम 14 मुख्यालयों के साथ तीसरे नंबर पर है. वहीं नई दिल्ली और नोएडा दोनों में ऐसी कंपनियों के 9-9 मुख्यालय हैं. इस सूची में दोनों शहर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं.
ज्यादा कंपनी मुख्यालय के मामलों में टॉर 5 शहर कुछ इस तरह से हैं-
युवा कारोबारियों के रहने के मामले में भी बेंगलुरु नंबर 1बेंगलुरु केवल कंपनियों के मुख्यालयों के मामलों में ही नहीं बल्कि युवा कारोबारियों के मामले में भी आगे है. रिपोर्ट में शामिल 180 युवा कारोबारियों में से 52 बेंगलुरु में रहते हैं. इनमें रेजरपे के हर्षिल माथुर, बागमाने डेवलपर्स के आदित्य बागमाने और जॉयअलुक्कास के थॉमस मैथ्यू जैसे नाम शामिल हैं.
इस मामले में मुंबई दूसरे स्थान पर है. यहां सूची में शामिल 30 कारोबारी रहते हैं. इनमें रिलायंस के आकाश अंबानी और ईशा अंबानी के साथ लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी के मधुर गुप्ता भी शामिल हैं. नई दिल्ली 25 कारोबारियों के साथ तीसरे स्थान पर है. वहीं गुरुग्राम में 14 युवा कारोबारी रहते हैं. इनमें ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल का नाम भी शामिल है.
शहरों के साथ राज्यों की बात करें तो बेंगलुरु की मजबूत मौजूदगी के चलते कर्नाटक से इस सूची में 53 कारोबारी शामिल हैं. महाराष्ट्र 35 कारोबारियों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली 25 कारोबारियों के साथ तीसरे नंबर पर है. यह आंकड़े बताते हैं कि युवा कारोबारियों के लिए बड़े शहरों में कारोबार शुरू करने के साथ-साथ अपने उद्यम को आगे बढ़ाने के अवसर भी अहम हैं. तकनीक, निवेश और कारोबार से जुड़े संसाधनों की उपलब्धता इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

- बेंगलुरु- 35
- मुंबई- 28
- गुरुग्राम- 14
- नई दिल्ली- 9
- नोएडा- 9

Next Story