छात्रों के लिए अमेरिका के नए वीजा नियम होंगे लागू, US में पढ़ने का प्लान है तो चेक करें क्या बदलने वाला है

Newspoint
अमेरिका विदेशी छात्रों के लिए वीजा के नियम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यदि आप या आपके बच्चे अमेरिका में स्टडी का प्लान बना रहे हैं या पहले से वहां पढ़ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपको जान लेना चाहिए कि पहले क्या नियम था और अब क्या बदलाव होने जा रहा है। अमेरिकी स्टूडेंट वीजा के नए नियम में उन छात्रों की मुसीबत बढ़ सकती है जो 4 साल से अधिक अवधि का कोर्स करने के लिए US जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। ये नए नियम अभी लागू नहीं किए गए हैं लेकिन इसे लागू करने की तैयारी फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है।
Hero Image