Silent Call स्कैम क्या है, जो आपको बना सकता है कंगाल, इससे कैसे बच सकते हैं, यहाँ जानें पूरी डिटेल

Newspoint
स्कैमर्स नए-नए तरीकों से लोगों के साथ जालसाजी कर रहे हैं। क्या आपने भी नोटिस किया कि आपके पास कभी कोई फोन आया हो और जैसी अपने फोन उठाया हेलो बोला, लेकिन सामने वाले ने तुरंत फोन काट दिया। आजकल कई लोगों के साथ ऐसा हो रहा है। लेकिन यदि आपको अननोन नंबर से ऐसा फोन आता है और आप उस फोन को रिसीव कर लेते हैं और सामने वाला बिना कुछ बोले फोन काट देता है तो यही साइलेंट कॉल स्कैम है। चलिए जानते हैं यह कैसे आपको नुकसान पहुंचा सकता है इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए और क्या आपने बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा यदि आप ठगी के शिकार हो जाते हैं तो आपको घबराए बिना क्या करना चाहिए।
Hero Image

साइलेंट कॉल स्कैम क्या है ?इस प्रकार के स्कैम में कोई व्यक्ति नहीं बल्कि मशीनों के द्वारा एक साथ कई नंबर्स पर रिंग की जाती है। जैसे ही आप फोन उठा लेते हैं तो आपका नंबर एक्टीवेटेड नंबर्स की लिस्ट में ऐड हो जाता है। फोन उठाने का मतलब आपका नंबर एक्टिव है। शुरुआत में तो आपको लग सकता है कि किसी ने गलती से फोन लगा दिया या नेटवर्क एरर के कारण फोन कट गया। लेकिन एक बार आपका नंबर एक्टिव नंबर्स की लिस्ट में चला जाता है उसके बाद जलसाज लगातार आपको टारगेट करेंगे।

साइलेंट कॉल स्कैम में क्या होगा?आप यह तो समझ गए होंगे की साइलेंट कॉल स्कैम होता क्या है अब समझते हैं कि आपके पास फोन आया आपने हेलो बोला और फोन कट गया, इसके बाद क्या होगा? इसके बाद ही जलसाजों का असली खेल शुरू होता है। आपके पास स्कैम कॉल्स की संख्या बढ़ जाएगी। बैंक ऑफर, डिजिटल अरेस्ट, नकली सरकारी अधिकारी बनकर या ऐसे ही कई प्रकार के तरीके से आपको ठगने की कोशिश की जाएगी।इस फ्रॉड के बारे में गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली साइबर सुरक्षा एजेंसी I4C के साइबर दोस्त भी लोगों को आगाह कर चुकी है।

अगर फ्रॉड का शिकार हो जाए तब क्या करें?
  • सुरक्षा एजेंसी I4C के साइबर दोस्त के अनुसार, यदि आप साइबर ठगी के शिकार हो भी जाते हैं तो उसके बाद आपको घबराना नहीं है।
  • सबसे पहले 1930 नंबर पर कॉल करके तुरंत शिकायत दर्ज करानी है।
  • आप cybercrime. gov. in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज भी कर सकते हैं।
  • इसेके अलावा फ्रॉड के सभी सबूत जैसे यदि फोन रिकॉर्डिंग हो स्क्रीनशॉट हो या अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी को सेव करके रखें ताकि सबूत के तौर पर यह काम आ सके।
ऑनलाइन साइबर फ्रॉड से कैसे बचे
  • सबसे पहले तो आपको यह जान लेना चाहिए की साइलेंट कॉल स्कैम से आप कैसे बच सकते हैं। आजकल कई मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के द्वारा स्कैम कॉल अलर्ट दिए जाते हैं यदि आपके फोन पर भी ऐसे अलर्ट आ रहे हैं फोन उठाने से पहले ही आपके फोन पर नंबर के डिस्क्रिप्शन में फ्रॉड या स्कैमर्स लिखा आता है तो ऐसे नंबर से आने वाले फोन को ना उठाएं।
  • अपने फोन उठाया और हेलो बोला लेकिन सामने फोन से फोन कट गया तो उसे कॉल बैक करने की गलती ना करें।
  • यदि आपके फोन पर बार-बार स्कैम कॉल आते हैं तो उन्हें ब्लॉक करें और उसकी शिकायत साइबर क्राइम ब्रांच से करें।
  • कभी भी किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  • कोई भी व्यक्ति यदि बैंक या सरकारी दफ्तर का अधिकारी बनकर आपसे निजी जानकारियां मांगता है तो उसे अपनी वित्तीय बैंकिंग और अन्य जानकारियां देने से बचें।
अब आप समझ गए होंगे कि साइलेंट कॉल स्कैन किया है और ऐसे स्कैन से कैसे बचना चाहिए। तो अगली बार यदि आपके पास भी ऐसे फोन आए तो सतर्क हो जाए।