कौन हैं टेलीग्राम CEO पावेल डुरोव ? कब की थी मैसेजिंग ऐप की शुरुआत , जानें सफलता की कहानी

Newspoint
नीट पेपर लीक को लेकर देश भर में काफी हंगामा मचा, जिसके बाद 21 जून 2026 को दोबारा नीट की परीक्षा के आयोजन को देखते हुए भारत सरकार ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर एक सप्ताह (22 जून तक ) तक बैन लगा दिया है। इस बैन के बाद टेलीग्राम के सह संस्थापक और CEO पावेल डुरोव ने इस फैसले पर न केवल कड़ी प्रतिक्रिया थी बल्कि व्हाट्सएप और रिलायंस पर इस कार्यवाही के पीछे होने का भी आरोप लगाया। टेलीग्राम बैन होने के बाद CEO पावेल डुरोव भी चर्चा में आ गए हैं। चलिए जानते हैं उन्होंने आज क्या कहा? टेलीग्राम की स्थापना कब की थी और उनकी सफलता की कहानी क्या है।
Hero Image

कौन हैं टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव रूस में 10 अक्टूबर 1984 को पावेल डुरोव का जन्म हुआ था। इनका नाम कई बार विवादों में छाया रहा। केवल 22 साल की उम्र में उन्होंने अपने भाई निकोलाई डुरेव के साथ मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीके की स्थापना की थी। जो रूस का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बना।

उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम को देखकर इस प्लेटफार्म की शुरुआत की। इसके बाद लोग उन्हें रूस के मार्क जुकेरबर्ग के नाम से भी पुकारने लगे।

पावेल डुरोव को छोड़नी पड़ी कंपनीसाल 2010-11 के दौरान जब रूस में चुनाव चल रहे थे उस वक्त उन्हें रूस की सरकार ने विपक्षियों के अकाउंट को वीके पर ब्लॉक करने के लिए कहा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अभी कहा जाता है कि सरकार ने उनसे उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध यूजर्स के डेटा मांगे थे। लेकिन उन्होंने सरकार के आदेश को मानने से सरकार कर दिया। इसके बाद उन्हें मजबूरन में कंपनी छोड़नी पड़ी। इतना ही नहीं उन्होंने रूस भी छोड़ दिया।