पंजाब से विदेश यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, Air India की नई Easy Connect सेवा शुरू, 27 देशों तक का सफर आसान

Newspoint
विदेश यात्रा करने वाले पंजाब के लोगों के लिए अब एक राहत वाली खबर है. अब अमृतसर से विदेश जाने वाले यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर बार-बार चेक-इन, सामान लेने या टर्मिनल बदलने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. दरअसल, एयर इंडिया ने अब Easy Connect सेवा की शुरुआत की है, जिसके जरिए यात्री एक ही टिकट पर दिल्ली होते हुए दुनिया के 27 अंतरराष्ट्रीय शहरों तक आसानी से पहुंच सकते हैं. यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप जैसे देशों की यात्रा करते हैं.
Hero Image