ट्रेन में सामान भूल गए, रिकवरी के लिए फॉलो करें ये तरीका; RPF ने बताया मोबाइल चार्जर या बैग खोने के मामले 54% बढ़े

Newspoint
ट्रेन में सफर करते समय कई बार सामान छूट जाता है। मोबाइल चार्जर, जूते, बैग या ईयरफोन के छूट जाने के मामले ज्यादा देखे गए हैं। हाल ही में दिल्ली में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के आंकड़े बताते हैं कि सामान छूट जाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जनवरी से मई 2026 के बीच सामान गुम होने की शिकायतों के मामले काफी बढ़ गए। इसमें सबसे ज्यादा फोन के मामले हैं। अच्छी बात है कि बरामद होने वाले सामानों की संख्या भी बढ़ गई है।

सामान गुम होने की शिकायतें 54% बढ़ींTOI की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से मई 2026 के बीच दिल्ली मंडल के RPF को यात्रियों के सामान खोने या ट्रेन में भूल जाने से जुड़े 12,232 कॉल आए। पिछले साल इसी अवधि में इसकी संख्या 7,922 थी। इसका मतलब है कि शिकायतों में करीब 54 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। RPF के अनुसार रेलवे सुरक्षा कर्मियों ने पहले से ज्यादा सामान बरामद भी किया। साल 2025 के शुरुआती पांच महीनों में 2,204 सामान बरामद हुए। जबकि, 2026 में इसी अवधि के दौरान यह संख्या 3,157 हो गई। इसका मतलब है कि सामान बरामद में करीब 43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

सामान छूट जाए तो RPF कैसे करती है मदद?TOI की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली मंडल के RPF के सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर आशुतोष पांडेय ने बताया कि यात्रियों की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए सुरक्षा कर्मी चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं। शिकायत मिलने पर RPF ट्रेन की लोकेशन पता करते हैं और आसपास मौजूद कर्मचारियों को जानकारी देते हैं। इसके बाद संबंधित सीट, बर्थ या कोच में सामान तलाशने की कोशिश की जाती है। जब ट्रेन किसी स्टेशन पर रुकी होती है तो जरूरत पड़ने पर कोच अटेंडेंट की मदद ली जाती है।

आपको बता दें कि सामान वापस मिलने की गारंटी नहीं होती। यह इस बात पर डिपेंड करता है कि शिकायत कितनी जल्दी मिली और ट्रेन में सामान तलाशने का मौका मौजूद है या नहीं।

सामान छूटने पर क्या करें?अगर आपको ट्रेन से उतरने के बाद पता चले कि कोई सामान छूट गया तो देर करने के बजाय तुरंत रेलवे या RPF से संपर्क करें। शिकायत करते समय ये जानकारी अपने पास रखें:

  • ट्रेन का नाम या नंबर और यात्रा की तारीख
  • कोच, सीट या बर्थ नंबर
  • खोए हुए सामान की पहचान और रंग जैसी जानकारी
  • अपना संपर्क नंबर, ताकि सामान मिलने पर आपसे संपर्क किया जा सके
RPF यात्रियों को सलाह देते हैं कि ट्रेन से उतरने से पहले सीट, ऊपर की बर्थ, सामान रखने वाली जगह और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट जरूर देख लें।