8th Pay Commission: DA में 2% के बाद अब 3% की बारी! केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में आएगा तगड़ा उछाल
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाले दिन बड़ी राहत लेकर आ सकते हैं। हाल ही में जनवरी से महंगाई भत्ते (DA) में 2% की वृद्धि के बाद, अब ऐसी चर्चा है कि अगली बढ़ोतरी 3% तक हो सकती है। आपको बता दें कि अगर ऐसा होता है, तो बेसिक पे पर मिलने वाला DA 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा।
AICPI-IW के आंकड़ों ने दिए संकेत
वित्त मंत्रालय की हालिया बढ़ोतरी के बाद DA अब 60% हो गया है। अगली बढ़ोतरी का अनुमान लेबर ब्यूरो के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़ों पर आधारित है। मार्च में इंडस्ट्रियल CPI 0.6 अंक बढ़कर 149.1 हो गया। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर महंगाई का यही रुझान जारी रहा, तो अगली छमाही में DA में 3% बढ़ोतरी तय है।

किसे मिलेगा इसका लाभ?
इस वृद्धि का सीधा लाभ लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। ध्यान देने वाली बात है कि 7वें वेतन आयोग के तहत 2021 से अब तक DA 10 बार बढ़ चुका है। जैसा कि कर्मचारियों के वेतन के 18 अलग-अलग लेवल्स होते हैं, इसलिए उनकी बेसिक पे के आधार पर मिलने वाली अतिरिक्त राशि भी अलग-अलग होगी।
क्या हैं नई तैयारियां?
केंद्र सरकार हर 10 साल में वेतन आयोग का गठन करती है। वर्तमान में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को लेकर हलचल तेज हो गई है। ये आयोग ना सिर्फ सैलरी और पेंशन, बल्कि फिटमेंट फैक्टर और अन्य भत्तों पर भी बड़े फैसले लेगा।

- स्टेकहोल्डर्स से चर्चा: आयोग ने मार्च-अप्रैल 2026 में सुझाव लेने का प्रोसेस शुरू कर दिया है।
- देशभर में बैठकें: आने वाले महीनों में दिल्ली समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यूनियनों और मंत्रालय के साथ बैठकें होंगी।
- 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को ज्यादा उम्मीदें हैं, क्योंकि इसका सीधा असर उनकी आय और रिटायरमेंट लाभ पर पड़ेगा।
Next Story