LPG से लेकर पासपोर्ट, आधार तक, आज 1 जुलाई से कई बड़े नियम लागू, लोगों की जेब पर सीधा असर
आज से जुलाई 2026 का नया महीना शुरू हो गया है. नए महीने की शुरुआत के साथ साथ आज से कई बदलाव भी हुए हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ने वाला है. कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती से लेकर पासपोर्ट शुल्क में बढ़ोतरी तक, आज से कई अहम बदलाव प्रभावी हो गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इन सभी बड़े बदलावों के बारे में.
कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत
सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है और यह नई कीमतें आज यानी 1 जुलाई से लागू भी हो गई है. इस कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2,930 रुपये हो गई है. हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

आधार में ईमेल अपडेट हुआ फ्री
आज से लोगों के लिए आधार में ईमेल अपडेट करना भी फ्री हो गया है. यह फ्री सुविधा 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी. UIDAI ने आधार से जुड़े ईमेल एड्रेस को अपडेट करने पर लगने वाला 75 रुपये का शुल्क अगले छह महीने के लिए माफ कर दिया है.
HDFC बैंक के नए क्रेडिट कार्ड नियम
HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों को अब फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस पाने के लिए पिछले कैलेंडर तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करने होंगे. इसके बाद ही वह अगली तिमाही में तीन मुफ्त घरेलू लाउंज विजिट का लाभ ले सकेंगे.

Next Story