Bullet Train पर आया बड़ा अपडेट! सुबह 9 बजे दिल्ली से चलें और 11:12 बजे लखनऊ पहुंचें, इन शहरों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन
दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए अभी ट्रेन में कई घंटे बिताने पड़ते हैं। फ्लाइट का ऑप्शन जरूर है लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने, चेक-इन और दूसरे औपचारिकताओं में काफी समय लगता है। अब इस रूट पर जल्द ही बुलेट ट्रेन चलने वाली है। न्यूज एजेंसी के अनुसार केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में दिल्ली से लेकर पूर्वोत्तर के गुवाहाटी तक हाईस्पीड रेल नेटवर्क बनाने का प्रस्ताव है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्दन कोरिडोर को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर के बीच सफर का तरीका बदल सकता है।

2 घंटे में दिल्ली से लखनऊ
इस प्रपोजल में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की सबसे खास बात दिल्ली और लखनऊ के बीच यात्रा का समय है। रेल मंत्री के अनुसार, बुलेट ट्रेन से दोनों शहरों के बीच का सफर सिर्फ 2 घंटे 12 मिनट में पूरा हो पाएगा। इसका मतलब है कि सुबह दिल्ली से निकलकर दोपहर होने से पहले लकनऊ पहुंच जाएंगे। इसका फायदा सिर्फ नौकरी या बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करने वालों को ही नहीं, बल्कि परिवार के साथ घूमने जाने वाले लोगों को भी मिल सकता है। दिल्ली और लखनऊ के बीच फास्ट कनेक्टिविटी होने से दोनों शहरों के बीच कारोबार, टूरिज्म और दूसरे आर्थिक कामकाज को बढ़ावा मिल सकता है।
इन शहरों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन
नॉर्दन बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को सिर्फ दिल्ली और लखनऊ के बीच सफर तेज तक सीमित नहीं रखा गया है। इसका नेटवर्क कई बड़े शहरों को आपस में कनेक्ट करेगा। रेल मंत्री की घोषणा के अनुसार, इसका रूट इस तरह होगा:
दिल्ली
आगरा
कानपुर
लखनऊ
अयोध्या
वाराणसी
पटना
गुवाहाटी
इस रूट से उत्तर प्रदेश और बिहार के कई अहम शहर हाईस्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ सकेंगे। खासकर अयोध्या और वाराणसी जैसे धार्मिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है। वहीं, गुवाहाटी तक कनेक्टिविटी बेहतर होने से पूर्वोत्तर के लोगों को भी फायदा मिल सकता है।
क्या फ्लाइट से सस्ता होगा बुलेट ट्रेन का टिकट?
बुलेट ट्रेन का नाम आते ही सबसे पहले टिकट की कीमत का सवाल उठता है। जापान और दूसरे देशों की हाईस्पीड ट्रेनों को देखकर कई लोगों को लगता है कि भारत में भी इसका किराया काफी महंगा होगा। हालांकि, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस आशंका को दूर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन का किराया किफायती रखा जाएगा। यह फ्लाइट की टिकट से काफी कम होगा। बता दें कि अभी तक टिकट की कीमत, किराये की कैटेगिरी और बुकिंग से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए, फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि आम यात्रियों के लिए इसका सफर कितना सस्ता पड़ेगा।
Make in India से तैयार होगा बुलेट ट्रेन का नेटवर्क
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की एक और खास बात इसका स्वदेशी निर्माण है। रेल मंत्री के अनुसार, बुलेट ट्रेन के निर्माण में पिलर से लेकर गर्डर तक भारत में ही तैयार किए जाएंगे। इसमें देश के इंजीनियरों, तकनीकी कर्मचारियों और स्थानीय कामगारों की भूमिका अहम होगी। सरकार का मानना है कि इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे। साथ ही, छोटे उद्दोगों और स्थानीय कारोबारों को भी काम मिल सकता है।
यात्रियों को यह समझना जरूरी है कि यह प्रस्तावित कॉरिडोर है। मंजूरी मिलने का मतलब यह नहीं है कि ट्रेन जल्द ही चलने लगेगी। अभी रूट के निर्माण, स्टेशनों, जमीन, तकनीकी व्यवस्था, किराये और ट्रेन ऑपरेशनल से जुड़ी जानकारी का इंतजार है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को फ्यूचर की बड़ी कनेक्टिविटी योजना के तौर पर देखा जा रहा है। अगर यह तय योजना के अनुसार जमीन पर उतरता है तो दिल्ली से लखनऊ ही नहीं बल्कि आगरा, कानपुर, अयोध्या, वाराणसी, पटना और गुवाहाटी के बीच यात्रा का अनुभव भी बदल सकता है।

Next Story