Airtel ने बढ़ाई पोस्टपेड प्लान की कीमतें, साथ में विदेश जाने वालों को मिलेगा ये नया ऑफर, जानें डिटेल्स
अगर आप एयरटेल का पोस्टपेड कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं तो आपको लिए एक जरूरी अपडेट है. दरअसल, एयरटेल ने अब अपने पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इसके साथ ही एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर भी पेश किया है. अगर आप साल में एक बार विदेश घूमने या काम के सिलसिले में जाते हैं, तो आपके लिए यह ऑफर खास हो सकता है. दरअसल, एयरटेल ने अपने सभी पोस्टपेड प्लान के साथ हर साल एक इंटरनेशनल ट्रिप के लिए फ्री रोमिंग की सुविधा देने का ऐलान किया है. आइए जानते हैं डिटेल्स.

एयरटेल का फ्री रोमिंग ऑफर एयरटेल के नए ऑफर के तहत पोस्टपेड ग्राहक साल में एक बार विदेश यात्रा के दौरान बिना अलग से रोमिंग पैक खरीदे मोबाइल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे. कंपनी इसे कॉम्प्लिमेंट्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक बता रही है. इस पैक की वैधता 5 दिनों की होगी. इसमें ग्राहकों को 5GB मोबाइल डेटा, 60 मिनट कॉलिंग और 25 आउटगोइंग SMS मिलेंगे. इसके अलावा आने वाले SMS के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.
एयरटेल के फैमिली पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध होगी. खास बात यह है कि प्लान में शामिल हर परिवार के सदस्य को अपनी विदेश यात्रा के दौरान इस फ्री रोमिंग सुविधा का लाभ मिल सकेगा.
एयरटेल पोस्टपेड प्लान महंगेफ्री इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा देने के साथ एयरटेल ने अपने पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी भी की है. अब एक व्यक्ति के लिए पोस्टपेड प्लान की शुरुआती कीमत 499 रुपये हो गई है. दो लोगों के लिए प्लान 749 रुपये, तीन लोगों के लिए 1049 रुपये, चार लोगों के लिए 1249 रुपये और 1449 रुपये, जबकि पांच लोगों वाले फैमिली प्लान की कीमत 1799 रुपये हो गई है.
कंपनी के मार्केट ऑपरेशंस डायरेक्टर अमित त्रिपाठी ने कहा कि एयरटेल अपने पोस्टपेड ग्राहकों को बेहतर नेटवर्क, 5G पर फास्ट लेन टेक्नोलॉजी और स्पैम व फ्रॉड से सुरक्षा जैसी सुविधाएं देने पर ध्यान दे रही है. कंपनी के अनुसार, फ्री इंटरनेशनल रोमिंग इसी दिशा में एक और सुविधा है.

Next Story