रूस के पास कच्चा तेल, फिर भी भारत से मंगवा रहा पेट्रोल! कैसे भारत बना मॉस्को का 'रिफाइनरी हब'?
दुनिया में ऑयल प्रोडक्शन करने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल रूस आज एक अजीब स्थिति का सामना कर रहा है। उसके पास कच्चे तेल (Crude Oil) की कोई कमी नहीं है, लेकिन पेट्रोल की कमी हो गई है। यही वजह है कि अब रूस को भारत से पेट्रोल मंगवाना पड़ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि जिस पेट्रोल को रूस भारत से खरीद रहा है, उसका बड़ा हिस्सा उसी रूसी कच्चे तेल से तैयार हुआ है, जिसे भारत ने पहले रूस से खरीदा था। यानी रूस का कच्चा तेल भारत आया, यहां रिफाइन हुआ और फिर पेट्रोल बनकर वापस रूस पहुंच गया।

Next Story