FIFA World Cup के अमेरिकी प्रसारण के लिए Netflix, यूट्यूब और डिज्नी अरबों की बोली लगाने के लिए तैयार

Newspoint
वर्ल्ड कप फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होता है। जिसकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है, खासकर अमेरिका में। इसलिए अमेरिका में इसके प्रसारण राइट्स को लेकर कई सारे कंपीटीटर सामने आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, डिज्नी जैसे बड़े प्लेटफार्म भी इसके अमेरिकी प्रसारण के अधिकार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार फीफा के राइट्स बेचने में कुछ बदलाव हुआ है जिसके बाद कई कंपनियां इस होड़ में शामिल हो गई हैं।
Hero Image

क्यों अरबों डॉलर खर्च करने को तैयार है कंपनियां?अमेरिका के प्रसारण राइट्स खरीदने के लिए यह होड़ इसलिए लगी हुई है क्योंकि अमेरिका में व्यापक तौर पर फीफा वर्ल्ड कप देखा जाता है। वहां दर्शकों की संख्या काफी ज्यादा है। इसके कारण उनके अधिकार भी महंगे बिकते हैं।

इस बार क्या बदलने वाला है?फीफा अब पहली बार अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं के लिए एक साथ प्रसारण राइट बेचने पर विचार कर रहा है। इससे एक तो उनके राजस्व बढ़ जाएगा और दूसरा एक ही कंपनी को दोनों राइट्स बेचने पर प्रसारण व्यवस्था में भी सुधार आएगा। अलग-अलग कंपनियों को राइट बेचने पर उनके बीच प्रतिस्पर्धा शुरू हो जाती है।