RBI का नया नियम, बिना बैंक खाते के भी भेज पाएंगे 10,000 रुपये तक, जानें Domestic Money Transfer के नए नियम
आज भी ऐसे कई लोग हैं, जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं हैं. अब ऐसे लोगों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने घरेलू मनी ट्रांसफर यानी Domestic Money Transfer को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इनका मकसद पैसे भेजने की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ-साथ धोखाधड़ी पर रोक लगाना भी है. नए नियम 11 नवंबर से लागू हो गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि अब बिना बैंक खाते के कितने पैसे भेजे और प्राप्त किए जा सकते हैं.

बिना बैंक खाते के पैसा भेजने के लिए कैश पे-आउट सुविधा RBI के नए नियमों के तहत, बैंक अपने ग्राहकों के खाते से ऐसे व्यक्ति को भी पैसे भेज सकते हैं, जिसका बैंक में खाता नहीं है. इसके लिए कैश पे-आउट की सुविधा दी गई है. इसमें एक बार में अधिकतम 10,000 रुपये भेजे जा सकते हैं. वहीं, एक लाभार्थी के लिए महीने भर में यह सीमा 25,000 रुपये होगी. पैसे पाने वाला व्यक्ति ATM, बैंक मित्र (Business Correspondent) या किसी दूसरे अधिकृत माध्यम से नकद रकम ले सकता है. इसके लिए बैंक को लाभार्थी का नाम और पता दर्ज करना होगा.
अगर कोई व्यक्ति बैंक शाखा में जाकर बिना खाता खोले किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे भेजना चाहता है, तो वह NEFT के जरिए ऐसा कर सकता है. इसके तहत एक बार में अधिकतम 50,000 रुपये भेजने की अनुमति होगी. इसके अलावा बैंक ग्राहकों को ATM और बैंक मित्र के जरिए भी दूसरे व्यक्ति के खाते में नकद पैसे जमा कराने की सुविधा दे सकते हैं. इस माध्यम से एक बार में 5,000 रुपये और महीने भर में अधिकतम 25,000 रुपये ट्रांसफर किए जा सकेंगे.
पैसे भेजने पर जांचRBI ने साफ किया है कि इन सुविधाओं का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए बैंकों और गैर-बैंकिंग संस्थाओं को जरूरी जांच करनी होगी. इसके तहत लेनदेन की संख्या पर नजर रखी जाएगी और खाते में पैसे आने पर ग्राहक को सूचना दी जाएगी. अगर किसी खाते में अचानक बड़ी संख्या में रकम जमा होने लगती है, तो इसकी जांच करना जरूरी होगा. किसी भी संदिग्ध लेनदेन की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देनी होगी.
RBI ने बैंकों और गैर-बैंकिंग संस्थाओं को घरेलू मनी ट्रांसफर सेवा के लिए उचित शुल्क तय करने की छूट दी है यानी अलग-अलग बैंक इस सुविधा के लिए अपनी फीस तय कर सकते हैं. ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने के लिए भी संस्थाओं को व्यवस्था बनानी होगी. पैसे का लेनदेन जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.
किन बैंकों पर लागू होंगे नए नियम?RBI के यह नए दिशा-निर्देश सरकारी और निजी बैंकों के साथ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, शहरी सहकारी बैंकों और जिला सहकारी बैंकों पर भी लागू होंगे. इसके अलावा अधिकृत पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर भी इनके दायरे में आएंगे. हालांकि, एक कार्ड से दूसरे कार्ड में होने वाले पैसे के ट्रांसफर को इन नियमों से बाहर रखा गया है.

Next Story