दुनिया की टॉप एयरलाइंस की लिस्ट में भारतीय एयरलाइंस का कौन सा स्थान? Singapore Airlines बनी नंबर-1
दुनिया की प्रमुख एयरलाइंस की नई रैंकिंग सामने आ गई हैं. अब इस रैंकिंग में टॉप एयरलाइंस कौन सी हैं और इस लिस्ट में भारत की एयरलाइंस का कौन सा स्थान है. इस खबर में हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं. Skytrax की 2026 World Airline Awards रैंकिंग में पहला स्थान सिंगापुर एयरलाइंस का है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
दुनिया की टॉप एयरलाइंस Skytrax की 2026 World Airline Awards रैंकिंग में सिंगापुर एयरलाइंस ने पहला स्थान हासिल किया है. पिछले साल यह एयरलाइन दूसरे नंबर पर थी. वहीं 2025 की नंबर-1 एयरलाइन कतर एयरवेज इस बार दूसरे स्थान पर रही है. वहीं Cathay Pacific ने तीसरे नंबर पर अपनी जगह बरकरार रखी है.

दुनिया की टॉप 10 एयरलाइंस में भारत की कोई भी एयरलाइंस शामिल नहीं है. इस टॉप 10 लिस्ट में जापान की ANA All Nippon Airways चौथे, Turkish Airlines पांचवें और Emirates छठे स्थान पर रही है. इसके अलावा Air France सातवें नंबर पर है. इसके बाद Hainan Airlines, Japan Airlines और Korean Air ने आठवां, नौवां और दसवां स्थान हासिल किया है.
दुनिया की टॉप एयरलाइंस में भारत की एयरलाइंस का स्थानभारतीय एयरलाइंस की बात करें तो दुनिया की टॉप एयरलाइंस की लिस्ट में एयर इंडिया का 57वां स्थान हैं. खास बात यह है कि साल 2025 में एयर इंडिया 84वें नंबर पर थी यानी इस बार उसकी रैंकिंग में 27 स्थान का सुधार हुआ है. इंडिगो एयरलाइंस की बात करें तो पिछले साल 39वें स्थान पर रहने वाली इंडिगो इस बार 61वें नंबर पर पहुंच गई है. हालांकि, वैश्विक सूची में वह अब भी भारत की दूसरी सबसे ऊंची रैंक वाली एयरलाइन है.
Skytrax की भारत और दक्षिण एशिया से जुड़ी क्षेत्रीय रैंकिंग में एयर इंडिया को पहला स्थान मिला है. यहां इंडिगो दूसरे नंबर पर है. इसके बाद अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस, SriLankan Airlines और SpiceJet का स्थान है.
बता दें कि Skytrax की यह रैंकिंग केवल एयरलाइंस के विमानों की संख्या या कंपनी के कारोबार को देखकर तैयार नहीं की जाती है. इसमें यात्रियों के अनुभव और उनकी राय को अहम माना जाता है. साल 2026 की रैंकिंग के लिए सितंबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच यात्रियों से प्रतिक्रिया ली गई. इस सर्वे में 300 से ज्यादा एयरलाइंस शामिल थीं और 100 से अधिक देशों के यात्रियों ने हिस्सा लिया.
यात्रियों ने विमान के अंदर मिलने वाली सेवा, सीट का आराम, सफाई, खाना, मनोरंजन, वाई-फाई, हवाई अड्डे की सेवा और पैसे के बदले मिलने वाली सुविधा जैसे कई पहलुओं पर अपनी राय दी. Skytrax के अनुसार, सर्वे के नतीजों की जांच भी की गई जिससे दोहराए गए या योग्य नहीं माने जाने वाले जवाबों को हटाया जा सके.

Next Story