बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कितने अमीर हैं? जानें उनकी Net Worth की पूरी जानकारी
बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी का नाम सामने आने के बाद सभी लोग उनके राजनीतिक करियर और उनकी संपत्तियों के बारे में जानकारी खोज रहे हैं। साल 2005 के बाद अब बिहार को नया मुख्यमंत्री मिला है। क्योंकि लंबे समय तक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पद पर बने हुए थे। चलिए बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बारे में विस्तार से जानते हैं उनके पास कितनी संपत्ति है और वह बिहार के राजनीति में कब से सक्रिय हैं।
15 अप्रैल यानि आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हो रहा है। बिहार की राजनीति में कब से सक्रिय है सम्राट चौधरी बिहार में पहली बार भाजपा को अपना मुख्यमंत्री बनाने का मौका मिला है। वैसे तो सम्राट चौधरी बिहार के राजनीति में साल 1990 से सक्रिय है। लेकिन नौ साल पहले यानि साल 2017 में वे भाजपा में शामिल हुए। तब से लेकर अब तक वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, राज्य के उप मुख्यमंत्री और विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद अब मुख्यमंत्री बने हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद केवल उनका राजनीतिक कद ही नहीं बढ़ा है बल्कि उनकी संपत्ति में भी कई गुना इजाफा हुआ है।सम्राट चौधरी की नेटवर्थ उनके निवेश में 31,83,669 रुपये के कई फंड्स, 55,66,420 रुपये की विभिन्न बीमा पॉलिसियां और 28,73,875 रुपये पीपीएफ जैसी योजनाओं में निवेश किया है। उनके परिवार के पास कुल 40,75,000 रुपये मूल्य के गहनें हैं। लगभग 7,00,000 रुपये की उनके पास बोलेरो नियों कार है। बिहार के नए मुख्यमंत्री के पास 9,36,20,000 रुपये की अचल संपत्ति है। जिसमें अलग अलग जगह लगभग 8 करोड़ रुपये की कृषि योग्य ज़मीन के साथ ही पटना में 58,00,000 के मूल्य का घर है। आज बिहार को सम्राट चौधरी के रूप में नया सीएम और बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी के रूप में दो नए उप मुख्यमंत्री मिले हैं।
- साल 2025 में चुनाव से पहले उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था। जिसमें उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्तियों की पूरी जानकारी दी थी।
- चुनावी हालफनामा के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 11.34 करोड़ रुपये की है। इसमें लगभग 1.98 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
- अलग-अलग बैंकों में उनके पास कुल 26 लाख 92,340 जमा है। इसके अलावा उनके परिवार के पास कुल 1,71,550 रुपये कैश है।
- सम्राट चौधरी ने अलग-अलग जगह लाखों रुपये का निवेश भी किया है।
Next Story