FASTag यूजर्स के लिए बड़ी राहत, अब बैंक बदलने पर नहीं बदलना पड़ेगा स्टिकर, नितिन गडकरी ने पेश की नई OneTag सुविधा

Newspoint
अगर कोई व्यक्ति अपना फास्टैग जारी करने वाला बैंक बदलना चाहता है तो उसे नया फास्टैग लेना पड़ता है यानी पुराना टैग बंद कराना होता है और नया अकाउंट खुलवाकर गाड़ी पर नया स्टिकर लगाना होता है लेकिन अब यही झंझट खत्म होने जा रहा है. दरअसल, सरकार ने अब OneTag नाम की नई सुविधा लॉन्च की है, जिसके तहत फास्टैग का बैंक, बिना फास्टैग स्टिकर बदले बदला जा सकेगा.


नई फास्टैग OneTag सुविधा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मुंबई में आयोजित Global Fintech Fest 2026 में OneTag सुविधा लॉन्च की है. इस सुविधा के जरिए वाहन मालिक अपने मौजूदा NETC FASTag को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकेंगे. सबसे खास बात यह है कि बैंक बदलने के बाद भी गाड़ी पर लगा फिजिकल FASTag नहीं बदलेगा. उसका Tag ID और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी वही रहेगा यानी नया स्टिकर लेने और उसे गाड़ी की विंडस्क्रीन पर दोबारा चिपकाने की जरूरत नहीं होगी.
Hero Image


Rajmargyatra ऐप से होगा बैंक स्विचफास्टैग को दूसरे बैंक में पोर्ट करने की सुविधा NHAI के Rajmargyatra मोबाइल ऐप के जरिए मिलेगी. बैंक बदलने के लिए यूजर को कुछ जरूरी जांच और वेरिफिकेशन पूरा करना होगा. इसके बाद यूजर की सहमति ली जाएगी और वह अपनी पसंद का नया FASTag जारी करने वाला बैंक चुन सकेगा. नए बैंक के साथ जरूरी ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद FASTag की सर्विस नए बैंक के पास चली जाएगी.



बता दें कि बैंक बदलने के बाद पुराने अकाउंट से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी पूरी तरह खत्म नहीं होगी. मौजूदा FASTag जारी करने वाला बैंक पुराने वॉलेट से जुड़े रिफंड, पेंडिंग ट्रांजैक्शन और अन्य जरूरी मामलों को संभालेगा. पोर्टेबिलिटी सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद FASTag से जुड़ी आगे की सेवाएं नए बैंक की जिम्मेदारी होंगी.



OneTag के पीछे काम करने वाली तकनीकी व्यवस्था NPCI संभालेगा. यह FASTag की पोर्टेबिलिटी की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ NETC नेटवर्क में जारी करने वाले बैंक की जानकारी भी अपडेट करेगा.


सरकार को भी OneTag से फायदाOneTag का फायदा केवल वाहन मालिकों तक सीमित नहीं रहेगा. सरकार को उम्मीद है कि इससे नए FASTag के उत्पादन और पुराने Tag को बंद करके दोबारा जारी करने की जरूरत कम होगी. साथ ही इससे FASTag के नए स्टिकर बनाने, उन्हें भेजने और दोबारा जारी करने में इस्तेमाल होने वाले संसाधनों की भी बचत हो सकती है.