DND से Faridabad का सफर हुआ आसान, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 9 किमी हिस्सा ट्रायल पर खुला, जानें डिटेल्स
दिल्ली-फरीदाबाद के बीच सफर करने वालों के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के DND फ्लाइवे से जैतपुर तक करीब 9 किलोमीटर लंबे हिस्से को ट्रायल के तौर पर वाहनों के लिए खोल दिया गया है. इससे खासकर पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद की तरफ आने-जाने वाले लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है. इस नए हिस्से के चालू होने से DND से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक सीधी पहुंच आसान हो गई है. वहीं अब इस रास्ते से आगे जयपुर और सवाई माधोपुर की ओर भी बिना बार-बार रुकावट के सफर किया जा सकेगा.

Next Story