अडानी ग्रुप के लिए अच्छी खबर! कमाई के मामले में गौतम अडानी ने बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ दिया, जानें कितनी हो गई नेटवर्थ
लंबे समय तक भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे मुकेश अंबानी को नेटवर्थ के मामले में पीछे करने के बाद अब अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कमाई के मामले में बिल गेट्स को भी पीछे कर दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 106 बिलियन डॉलर नेट वर्थ के साथ वे रईसों की सूची में 17वें नंबर पर आ चुके हैं।इसी के साथ अब वे 100 बिलियन डॉलर नेट वर्थ वाले क्लब में भी शामिल हो चुके हैं। इसमें दुनिया के केवल 18 लोग शामिल हैं। चलिए जानते हैं गौतम अडानी की कुल दौलत में कितना इजाफा हुआ है और बिल गेट्स की संपत्ति कितनी कम हुई है।
एक दिन में बढ़ गए 7.16 बिलियन डॉलर
इस समय मिडिल इस तनाव के कारण अनिश्चितताओं का माहौल बढ़ते जा रहा है। जिसके कारण कई कंपनियों के शेयर्स पर भी इसका नकारात्मक असर दिख रहा है। लेकिन इस दौरान भी अडानी ग्रुप जमकर कमाई कर रहा है। केवल एक दिन में गौतम अडानी के दौलत में 7.16 बिलियन डॉलर जुड़ गए। इसके अलावा इस साल उनकी संपत्ति में 21.4 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। इस समय भारतीय शेयर बाजार भी काफी दबाव का सामना कर रहा है इसके बीच भी दिग्गज कारोबारी की संपत्ति में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।
बात करें बिल गेट्स की संपत्ति की तो एक दिन में उनकी भी संपत्ति में उछाल आया है, लेकिन यह 159 मिलियन डॉलर की तेजी है। इस साल उनकी नेटवर्थ में से 12.7 बिलियन डॉलर कम हुए हैं, जिसके बाद उनकी कुल दौलत 104 बिलियन डॉलर हो गई।
कमाई का मुख्य जरिया
जहां बिल गेट्स मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी जैसे माइक्रोसॉफ्ट और निवेश से कमाई कर रहे हैं वहीं गौतम अडानी की कमाई के स्रोत अलग-अलग जगह बंटे हुए हैं। अडानी ग्रुप का कारोबार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से लेकर ग्रीन एनर्जी, क्लीन एनर्जी की परियोजनाएं, पोर्ट्स, सीमेंट, डाटा सेंटर्स, मीडिया जैसे कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में लगातार तेजी बनी हुई है जिसके कारण वे भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं और दुनिया के अमीरों की सूची में भी उनका कद बढ़ते जा रहा है।
मुकेश अंबानी की नेटवर्थ
जहां एक तरफ गौतम अडानी को लगातार मुनाफा हो रहा है वहीं मुकेश अंबानी की कंपनियों के शेयर्स में गिरावट के कारण उनकी संपत्ति भी कम हो रही है। एक दिन में 1.11 बिलियन डॉलर की गिरावट के बाद उनकी कुल दौलत 90.2 बिलियन डॉलर हो गई। इस साल उन्हें 17.5 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।
पहले नंबर पर हैं मस्क
अमीरों की सूची में एलन मस्क अभी भी पहले स्थान पर ही हैं। एक दिन में 9.89 बिलियन डॉलर की गिरावट के बाद भी उनकी कुल संपत्ति 645 बिलियन डॉलर है। अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर लेरी पेज है जिनकी कुल नेटवर्थ $289 बिलियन है। यानी एलन मस्क और लैरी पेज की दौलत में अभी भी बड़ा अंतर है।
Next Story