Blinkit जैसे ई कॉमर्स प्लेटफार्म की डिलीवरी से जुड़ी कंप्लेंट के लिए गूगल कस्टमर केयर नंबर पर कॉल से पहले सावधान
आजकल छोटे और बड़े शहरों में Blinkit, जेप्टो, जैसे प्लेटफार्म से कुछ मिनट में ग्रॉसरी से लेकर कई प्रकार का सामान ऑर्डर हो जाता है। लेकिन कई बार डिलीवरी से संबंधित कई परेशानियां रहती है। जैसे कभी पूरा सामान नहीं आ पाता है तो कभी खराब प्रोडक्ट मिल जाता है। ऐसे में कस्टमर केयर से शिकायत की जाती है। कई लोग इन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से जुड़े कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर जाकर खोजते हैं। लेकिन यही उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हो जाती है, जब वे साइबर फ्रॉड के चक्कर में फंस जाते हैं। साइबर दोस्त i4c की तरफ से इस बारे में अलर्ट जारी किया गया है।

रिफंड या मिसिंग आइटम से जुड़ी शिकायत में आप कैसे फंस सकते हैं?जब भी आप ऑनलाइन सामान आर्डर करते हैं और उसमें कोई आइटम मिसिंग हो या खराब होने पर आप रिफंड प्राप्त करना चाहते हैं और आप गूगल पर जाकर उस कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर सर्च करते हैं तो हो सकता है आप जिसे कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव समझकर बात कर रहे हैं वह साइबर फ्रॉड करने वाला जालसाज हो। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें गूगल पर सर्च करके कस्टमर केयर का नंबर निकालने पर साइबर फ्रॉड हो चुका है।
कब सतर्क हो जाएमान लेते हैं आप गूगल से सर्च करके कस्टमर केयर का नंबर निकाल लेते हैं और आप उस पर कॉल करते हैं। लेकिन आपको उस वक्त सतर्क हो जाना है जब आपसे आपके फोन में कोई ऐप इंस्टॉल करने के लिए कहे या भेजी गई लिंक के जरिए शिकायत करने के लिए कहें। इसके अलावा कई बार आपसे ओटीपी भी मांगा जा सकता है। यदि कोई कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव आपसे ये सभी चीजों के डिमांड कर रहा है तो तुरंत अलर्ट हो जाइए।
कभी भी कस्टमर केयर के अधिकारी आपसे कोई ऐप इंस्टॉल करने के लिए नहीं कहेंगे। किसी भी प्रकार की शिकायत रिफंड या अन्य मामलों में भी कोई ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होती है और ना ही किसी लिंक पर क्लिक करना होता है।
ऐसे मामलों से कैसे बचे?ऐसे ऑनलाइन कस्टमर केयर स्कैम से बचने के लिए सबसे बेहतर होगा कि जिस ऐप से आप आर्डर कर रहे हैं उसी से शिकायत करें। जब आपका ऑर्डर डिलीवर भी हो जाता है उसके बाद ऑर्डर हिस्ट्री में जाकर वहां कंप्लेंट का विकल्प आपको दिख सकता है जहां पर आप कस्टमर केयर से बात कर सकते हैं, रिफंड मांग सकते हैं।
साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉलयदि आपके साथ ऑनलाइन स्कैम हो जाता है तो तुरंत साइबर क्राइम डिपार्टमेंट के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या फिर आप चाहे तो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर : 1939
आधिकारिक वेबसाइट : http://www.cybercrime.gov.in

Next Story