8th Pay Commission के बाद HRA में कितना होगा इजाफा? लेवल 10 के कर्मचारी की सैलरी से समझें पूरा गणित
केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर संगठन HRA बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि टियर 1 और टियर 2 शहरों में किराया बढ़ गया है, इसलिए उनका HRA भी बढ़ना चाहिए. नेशनल काउंसिल-ज्वॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने X, Y और Z शहरों के लिए HRA क्रमशः 40%, 35% और 30% करने का प्रस्ताव दिया है. अभी 7वें वेतन आयोग के तहत यह दरें 24%, 16% और 8% हैं. ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलॉयज फेडरेशन ने भी ऐसी ही मांग की है. संगठन चाहता है कि पेंशनरों को भी HRA की सुविधा दी जाए.

द इंडियन रेलवेज टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन ने HRA को बढ़ाने की बात कही हैं. संगठन ने कर्मचारियों के लिए 40%, 30%, 20% और 10% की चार दरें तय करने का प्रस्ताव दिया है. अभी जनवरी 2024 में हुए बदलाव के बाद कर्मचारियों को X, Y और Z शहरों के लिए क्रमशः 30%, 20% और 10% HRA मिलता है.
फिटमेंट फैक्टर से क्या HRA बढ़ेगा?HRA की गणना बेसिक सैलरी के एक तय प्रतिशत के आधार पर होती है. इसलिए जब 8वां वेतन आयोग फिटमेंट फैक्टर के जरिए बेसिक सैलरी में बदलाव करेगा, तो बेसिक सैलरी के साथ HRA की रकम भी बढ़ जाएगी.
उदाहरण के लिए, अभी लेवल 1 कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है. X कैटेगरी के शहर में उसे 30% HRA यानी 5,400 रुपये मिलते हैं. अगर फिटमेंट फैक्टर 2.1 रहता है और HRA की दर 30% ही रहती है, तो उसकी बेसिक सैलरी बढ़ने के साथ HRA भी बढ़ जाएगा. इस स्थिति में कर्मचारी को हर महीने HRA में 5,940 रुपये की अतिरिक्त रकम मिल सकती है.
HRA की दर बढ़ने पर क्या होगा?अगर फिटमेंट फैक्टर 2.1 ही रहता है, लेकिन HRA की दर 30% से बढ़कर 35% हो जाती है, तो लेवल 1 कर्मचारी को HRA में हर महीने 7,830 रुपये की अतिरिक्त रकम मिल सकती है. इसका सीधा सा मतलब यह है कि 8वें वेतन आयोग के बाद HRA कितना बढ़ेगा, यह फिटमेंट फैक्टर और HRA की दर, दोनों पर निर्भर करेगा.
लेवल 10 ऑफिसर की सैलरी कितनी बढ़ेगी?7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 10 ऑफिसर की बेसिक सैलरी 56,100 रुपये है. मौजूदा HRA दरों के हिसाब से हर महीने HRA X कैटेगरी शहर में 30% यानी 16,830 रुपये, Y कैटेगरी शहर में 20% यानी 11,220 रुपये और Z कैटेगरी शहर में 10% यानी 5,610 रुपये मिलता है. 8वें वेतन आयोग के बाद लेवल 10 ऑफिसर का अनुमानित HRA निकालने के लिए 2.1, 2.28 और 2.57 के तीन संभावित फिटमेंट फैक्टर माने गए हैं. उनकी HRA दरें X, Y और Z शहरों के लिए क्रमशः 40%, 35% और 30% रखी गई हैं.
फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?गणना के मुताबिक, अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहता है और HRA की दर 40% होती है, तो लेवल 10 कर्मचारी को हर महीने 57,671 रुपये से ज्यादा का HRA मिल सकता है. लेकिन यह सिर्फ अनुमान है. असल में HRA कितना बढ़ेगा, यह तभी पता चलेगा जब 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट पूरी तरह तैयार होकर जारी होगी और उसमें लागू फिटमेंट फैक्टर और HRA की दरें तय होंगी.

Next Story