हरियाणा की दो महिलाओं ने पराली से बनाया करोड़ों का बिजनेस, लोगों को मिला रोजगार, जानें संजना और सोनिका का बिजनेस मॉडल
हरियाणा की दो महिलाओं ने पराली से करोड़ों रुपये का कारोबार खड़ा किया है. यह सुनने पर आपको शायद विश्वास न हो लेकिन ऐसा ही कुछ हरियाणा की संजना और सोनिका ने कर दिखाया है. हर साल सर्दियों की शुरुआत में पराली जलने से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में प्रदूषण बढ़ जाता है लेकिन हरियाणा की संजना और सोनिका ने इसी समस्या में कमाई का एक नया रास्ता खोज लिया है. दोनों ने मिलकर खेती से निकलने वाले कचरे को ऐसे ईंधन में बदलने का काम शुरू किया, जिसकी मांग बिजली बनाने वाले कारखानों में है. आज उनकी कंपनी का सालाना कारोबार करीब 7 से 8 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. आइए जानते हैं इन दो महिलाओं ने कैसे यह कारोबार शुरू किया.

SSAR Biomass Green Pvt. की शुरुआतसंजना और सोनिका SSAR Biomass Green Pvt. की संस्थापक हैं. दोनों ने साल 2024 में इस कंपनी की शुरुआत की थी. बता दें कि संजना हरियाणा के सिरसा जिले के घोरनावाली गांव की रहने वाली हैं. वहीं सोनिका राजस्थान के भादरा से आती हैं. दोनों ने आसपास के इलाकों में हर साल पराली जलाने की समस्या को करीब से देखा था. धान की फसल कटने के बाद खेतों में काफी मात्रा में सूखी पराली बच जाती है. अगली फसल की तैयारी के लिए कई किसान इसे जला देते हैं. इससे निकलने वाला धुआं हवा को प्रदूषित करता है और लोगों की सेहत पर भी बुरा असर डालता है.
संजना और सोनिका ने सोचा कि अगर इस पराली को जलाने के बजाय किसी काम में लाया जाए तो इससे किसानों और पर्यावरण, दोनों को फायदा हो सकता है. इसी सोच ने उन्हें बायोमास के कारोबार में उतरने के लिए प्रेरित किया.
2.5 करोड़ रुपये के निवेश के साथ लगाई फैक्ट्रीदोनों महिलाओं ने हरियाणा के घोरनावाली गांव में अपनी फैक्ट्री लगाई. इसके लिए उन्होंने करीब 2.5 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश किया और इस कारोबार को शुरू करने के लिए उन्होंने सरकार की एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) योजना के तहत आर्थिक मदद भी ली. फैक्ट्री में धान की पराली से बायोफ्यूल पेलेट्स तैयार किए जाते हैं. यह छोटे और ठोस टुकड़ों के रूप में होते हैं, जिनका इस्तेमाल बिजली बनाने वाले संयंत्रों में ईंधन के तौर पर किया जाता है. इस तरह खेतों में बेकार समझी जाने वाली पराली को एक उपयोगी चीज में बदला जाता है.
इस कारोबार में सबसे अहम काम पराली को इकट्ठा करना है. फसल कटने के बाद आसपास के गांवों में काम करने वाले बेलर ऑपरेटर खेतों से पराली जमा करते हैं. इसके बाद मशीनों की मदद से इसे दबाकर बड़े-बड़े बंडल बनाए जाते हैं, जिससे इन्हें आसानी से ट्रकों के जरिए फैक्ट्री तक पहुंचाया जा सके. फैक्ट्री में पहुंचने के बाद मशीनों से पराली को प्रोसेस करके बायोफ्यूल पेलेट्स में बदला जाता है. कंपनी हर साल करीब 1 लाख से 1.5 लाख क्विंटल धान की पराली का इस्तेमाल करती है.
गांव के लोगों को भी मिला रोजगारइस कारोबार का फायदा केवल दोनों महिला उद्यमियों तक सीमित नहीं है. उनकी फैक्ट्री में आसपास के गांवों के 20 से ज्यादा लोग सीधे काम कर रहे हैं. इसके अलावा पराली इकट्ठा करने वाले बेलर ऑपरेटर और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को भी काम मिल रहा है. सबसे खास बात यह है कि इस मॉडल से किसानों के पास पराली बेचने का एक और विकल्प मौजूद है. उन्हें खेतों में बची पराली को जलाने के बजाय उससे कमाई करने का मौका मिलता है.

Next Story