Mera Ration App से बचें हुए या राशन की पात्रता की मात्रा जानने की प्रक्रिया क्या है?

Newspoint
राशन कार्ड धारक राशन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी Mera Ration App से हासिल कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए न केवल आप हर महीने राशन का विवरण यानी कितना राशन ले लिया गया है, कितना राशन बचा है यह भी जान सकते हैं। इसके साथ ही यह भी चेक कर सकते हैं कि आपकी पात्रता के आधार पर आपको हर महीने कितना राशन मिलना चाहिए। इसके अलावा आप अपने नजदीकी राशन की दुकान को खोजने से लेकर परिवार के सदस्यों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने जैसे काम भी घर बैठ कर सकते हैं। चलिए जानते हैं राशन विवरण चेक करने के लिए क्या करना होगा।

मेरा राशन ऐप से राशन विवरण जांच करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको अपने फोन में Mera Ration ऐप डाउनलोड करना है।
नोट : ऐप केवल आधिकारिक सोर्स यानी गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें। किसी के द्वारा भेजी गई लिंक से डाउनलोड ना करें।

  • ऐप ओपन होने के बाद आपको अपनी पसंदीदा भाषा का चुनाव करना होगा।
  • बेनेफिशरी यूजर्स के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आप अपने राशन कार्ड नंबर या परिवार के किसी सदस्य का आधार नंबर डालना होगा।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिससे वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • लॉगिन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आप डैशबोर्ड पर know you are entitlement / food entitlement पर जाएंगे।
अब आप यहां पर आपको कितना राशन मिलता है, कितना गेहूं चावल या अन्य अनाज मिला है, राशन का मासिक कोटा और पिछले महीना में कब-कब कितना राशन लिया गया यानि राशन की हिस्ट्री भी चेक कर सकते हैं। यहीं पर आप यह भी देख पाएंगे कि आपका कोटे में कितना राशन बचा है।


Mera Ration ऐप पर और कौन से काम हो सकते हैंमेरा राशन ऐप के जरिए आप कई काम कर सकते हैं जैसे :

  • राशन की पात्रता चेक करना,
  • अपने नजदीकी सरकारी राशन दुकान का पता करना,
  • राशन कार्ड में परिवार के किसी सदस्य का नाम जोड़ना या हटाना,
  • राशन कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बदलना या अपडेट करना,
  • राशन कार्ड को ट्रांसफर करना या सरेंडर करना,
  • राशन कार्ड में परिवार की जानकारी में किसी भी प्रकार का बदलाव करना आदि।
राशन कार्ड में अपडेट या इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए उमंग एप के माध्यम से भी काम किए जा सकते हैं। यदि राशन से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1967 पर कॉल किया जा सकता है।