Delhi Pink Saheli Smart Card: 1 अगस्त से बिना कार्ड महिलाओं को नहीं मिलेगी फ्री DTC बस यात्रा, जानें क्या है आवेदन का तरीका
अगर आप दिल्ली में रहती हैं और अब तक आप दिल्ली की फ्री बस सेवा का लाभ ले रही हैं तो अब आपके लिए एक जरूरी खबर है. दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में 1 अगस्त से महिलाओं को DTC बसों में फ्री यात्रा का लाभ लेने के लिए Pink Saheli Smart Card दिखाना अनिवार्य होगा. सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और यात्रियों को एक ही कार्ड में कई सुविधाएं मिलेंगी. वहीं खास बात यह है कि यह कार्ड केवल फ्री बस यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में इस कार्ड को मेट्रो, नमो भारत ट्रेन और खरीदारी के दौरान डिजिटल पेमेंट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

Next Story