जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की 30 नवंबर की डेडलाइन में बस 4 दिन बचे हैं, सरकारी पेंशनर्स के लिए स्टेप-बाय-स्टेप डिजिटल गाइड
केंद्र सरकार के पेंशन भोगियों को हर साल 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है। यानी अब केवल पेंशन भोगियों के पास चार दिन का समय बचा है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के लाभार्थियों के लिए भी 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य किया गया है। PFRDA ने 30 अक्टूबर 2026 को ही एक सर्कुलर जारी करके UPS पेंशन भोगियों के लिए 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य किया। इसके अलावा भारत सरकार के DoPPW ने देशव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन की शुरुआत की है, जिसमें राज्य सरकार, रक्षा, रेलवे और EPFO के पेंशनभोगी भी शामिल हैं। हालांकि इन सभी के पेंशनर्स के लिए 30 नवंबर की डेडलाइन नहीं है।

लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि80 साल या अधिक उम्र के केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की तिथि 1 अक्टूबर 2026 से लेकर 30 नवंबर 2026 तक और 80 साल से कम उम्र के सरकारी पेंशनर्स के लिए 1 नवंबर 2026 से लेकर 30 नवंबर 2026 तक की अवधि दी गई है।
केंद्रीय पेंशनर्स के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की चेक लिस्ट
ये भी हैं विकल्प
लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि80 साल या अधिक उम्र के केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की तिथि 1 अक्टूबर 2026 से लेकर 30 नवंबर 2026 तक और 80 साल से कम उम्र के सरकारी पेंशनर्स के लिए 1 नवंबर 2026 से लेकर 30 नवंबर 2026 तक की अवधि दी गई है।
केंद्रीय पेंशनर्स के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की चेक लिस्ट
- स्मार्टफोन जैसे एंड्रॉयड या सपोर्टेड डिवाइस,
- सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन,
- आधार नंबर,
- पीपीओ नंबर,
- बैंक खाता डिटेल,
- पेंशन वितरण एजेंसी की जानकारी,
- मोबाइल नंबर एक्टिव हो आदि।
- सबसे पहले तो अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से आधारफेसRD ऐप और Jeevan Pramaan ऐप इंस्टॉल करें।
- UIDAI का आधारफेसRD ऐप फेस ऑथेंटिकेशन के लिए जरूरी है।
- आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- अब अपना पेंशन विवरण भरना है जैसे पीपीओ नंबर, पेंशनर का आधार नंबर, पेंशन का प्रकार, बैंक खाते की डिटेल आदि।
- पेंशनर की सभी जानकारी सही भरने के बाद फेस स्कैन करना होगा।
- इसके लिए आपके फोन के कैमरे को अनुमति देनी होगी और सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा।
- इसके बाद आधार फेसRD ऐप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा जहां से फेस ऑथेंटिकेशन होगा।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए प्रमाण आईडी मिल जाएगी।
- आप यहां से अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ये भी हैं विकल्प
- उमंग ऐप,
- इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की डोर स्टेप डाक सर्विस या
- अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।
Next Story