FASTag Wrong Deduction Rules: फास्टैग से कट गए ज्यादा पैसे? अब टोल कंपनी को हर हाल में देना होगा पूरा रिफंड

अगर आप भी गाड़ी चलाते हैं और फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है। हमारे देश में हाईवे टोल प्लाजा पर फास्टैग से ज्यादा पैसे कट जाना, घर बैठे-बैठे टोल कटने का मैसेज आ जाना या छोटी गाड़ी होने पर भी बड़ी गाड़ी का चार्ज लग जाना कोई नई बात नहीं है। सरकारी आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं। सरकार ने खुद राज्य सभा में बताया था कि साल 2024 में हुए कुल 4.1 अरब फास्टैग ट्रांजैक्शन में से 12.55 लाख ट्रांजैक्शन में गलत तरीके से पैसे कटे थे।
Hero Image