FD Auto Renewal Rules: ऑटो रिन्यूअल से घट सकती है आपकी कमाई, जानें पेनल्टी के ये जरूरी नियम
पिछले कई महीनों में शेयर बाजार में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है, जिससे बहुत से निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2026 में अब तक सेंसेक्स में 14.5% से ज्यादा और निफ्टी 50 में लगभग 13.5% की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। बाजार के इस अनिश्चित माहौल को देखते हुए ज्यादातर निवेशक अब safe यानी सुरक्षित निवेश विकल्पों की तरफ रुख कर रहे हैं। ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, क्योंकि इसमें पहले से ही तय रिटर्न मिलने की गारंटी रहती है। हालांकि, एफडी में पैसा लगाने से पहले निवेशकों को कुछ जरूरी बातों को समझ लेना चाहिए ताकि उन्हें अपनी जमा राशि पर सबसे ज्यादा फायदा मिल सके।
ध्यान देने वाली बात यह भी है कि बैंक अपनी जरूरतों और बाजार के रुझान के हिसाब से अलग-अलग अवधियों की ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। ऑटो रिन्यूअल चुनने पर आपको इन नई और आकर्षक ब्याज दरों का फायदा नहीं मिल पाता। अगर आप खुद अपनी एफडी रिन्यू करते हैं, तो आप अपनी मौजूदा जरूरतों, समय सीमा और बैंक की सबसे अच्छी ब्याज दर के हिसाब से सही फैसला ले सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, समय से पहले पैसे निकालने पर बैंक तय ब्याज दर में से 0.50% से लेकर 1% तक पेनल्टी के तौर पर काट लेते हैं। इसके अलावा, जितने दिनों के लिए पैसा जमा रहा, उतने दिनों की सबसे कम ब्याज दर के हिसाब से ही आपको ब्याज दिया जाता है। इसका मतलब यह है कि आपको ब्याज भी कम मिलेगा और ऊपर से पेनल्टी का नुकसान भी झेलना पड़ेगा।
क्या आप भी इस्तेमाल कर रहे हैं ऑटो रिन्यूअल फीचर?
अगर आपने अलग-अलग खातों में कई एफडी कराई हुई हैं, तो उनकी मैच्योरिटी डेट याद रखना काफी मुश्किल काम हो जाता है। इसी परेशानी से बचने के लिए ज्यादातर लोग बैंक के 'ऑटो रिन्यूअल' फीचर का इस्तेमाल करते हैं। देखने में यह विकल्प काफी सुविधाजनक और आसान लगता है। इसमें आपको बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और आपका पैसा बिना किसी ब्याज के सेविंग्स अकाउंट में बेकार भी नहीं पड़ा रहता। लेकिन, चूंकि बैंक ब्याज दरों में लगातार बदलाव करते रहते हैं, इसलिए बिना सोचे-समझे इस फीचर पर निर्भर रहने से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।ऑटो रिन्यूअल से घट सकती है आपकी कमाई
हर बैंक अपने अलग नियमों के हिसाब से ऑटो रिन्यूअल की प्रक्रिया को चलाता है। कुछ बैंक आपकी पुरानी एफडी की समयावधि के बराबर ही उसे दोबारा रिन्यू कर देते हैं, जबकि कुछ बैंक 12 महीने जैसी एक निश्चित अवधि के लिए इसे रिन्यू करते हैं। मान लीजिए कि आपका बैंक इस समय 400 दिन या 15 महीने की किसी खास एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है, लेकिन आपकी एफडी अपने आप केवल 12 महीने के लिए रिन्यू हो गई। ऐसी स्थिति में आपको बिना किसी गलती के 0.50% से लेकर 0.75% तक के ज्यादा ब्याज का नुकसान उठाना पड़ सकता है।ध्यान देने वाली बात यह भी है कि बैंक अपनी जरूरतों और बाजार के रुझान के हिसाब से अलग-अलग अवधियों की ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। ऑटो रिन्यूअल चुनने पर आपको इन नई और आकर्षक ब्याज दरों का फायदा नहीं मिल पाता। अगर आप खुद अपनी एफडी रिन्यू करते हैं, तो आप अपनी मौजूदा जरूरतों, समय सीमा और बैंक की सबसे अच्छी ब्याज दर के हिसाब से सही फैसला ले सकते हैं।
समय से पहले पैसे निकालने पर 1% तक का नुकसान
ऑटो रिन्यूअल का सबसे महत्वपूर्ण पहलू समय से पहले पैसा निकालना यानी प्री-मैच्योर विथड्रॉल है। जैसे ही आपकी एफडी मैच्योर होकर अपने आप रिन्यू होती है, बैंक के सिस्टम में वह एक नई एफडी की तरह दर्ज हो जाती है। अगर आप रिन्यूअल के चार-पांच दिन बाद ही बैंक जाकर पैसे निकालने की अर्जी देते हैं, तो बैंक उसे समय से पहले निकाली गई एफडी मानता है।भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, समय से पहले पैसे निकालने पर बैंक तय ब्याज दर में से 0.50% से लेकर 1% तक पेनल्टी के तौर पर काट लेते हैं। इसके अलावा, जितने दिनों के लिए पैसा जमा रहा, उतने दिनों की सबसे कम ब्याज दर के हिसाब से ही आपको ब्याज दिया जाता है। इसका मतलब यह है कि आपको ब्याज भी कम मिलेगा और ऊपर से पेनल्टी का नुकसान भी झेलना पड़ेगा।
Next Story