Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दामो में आया उछाल, जानिए आज का रेट
आज के कारोबारी सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बुलियन बाजार की बात करें तो यहाँ दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई है। जानकारी के मुताबिक, चांदी की कीमत में 2700 रुपये का बड़ा उछाल आया है। इस बढ़ोतरी के बाद चांदी का भाव 2.33 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ, सोने के दामो में भी 960 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके साथ ही सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
MCX पर उल्टा असर
एक तरफ जहाँ बुलियन बाजार में तेजी देखने को मिली है, वहीं दूसरी तरफ MCX पर माहौल थोड़ा अलग है। यहाँ पर सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी की कीमत में गिरावट आई और चांदी 8000 रुपये टूटकर 2.59 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई है। इसी तरह, सोने के भाव में भी नरमी देखी गई। यहाँ सोना 3111 रुपये गिरकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।विदेशी बाजारों का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहाँ भी माहौल सुस्त नजर आ रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट दर्ज की गई है। एशियाई बाजारों में इस समय Lunar New Year की छुट्टियां चल रही हैं। इस वजह से चीन, हांगकांग, सिंगापुर, ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे बड़े बाजार बंद हैं। इन बाजारों के बंद होने से कारोबार कम हो रहा है और लिक्विडिटी यानी बाजार में पैसे का बहाव घट गया है। इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 4,901 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, स्पॉट सिल्वर में 1% से ज्यादा की गिरावट आई और ये 72.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।Next Story