Newspoint Logo
T20 World Cup

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दाम में आई बड़ी तेजी, जाने आज का भाव

Newspoint
सोने और चांदी के दामों में भारी उछाल आया है। बाजार में इन दोनों मेटल्स की मांग काफी बढ़ गई है। चांदी की कीमतों में तो 16000 रुपये की बड़ी छलांग देखने को मिली है। वहीं दूसरी तरफ बात करे सोने के दामो की तो इसका रेट 1.60 लाख रुपये के स्तर तक पहुंच गया है।बाजार में ऐसी तेजी काफी समय बाद देखी गई है।

आज के नए रेट

आज के दिन सोने और चांदी के भाव में लगातार बढ़त देखी जा रही है। अगर बात करें आंकड़ों की, तो चांदी के दाम में 15950 रुपये की भारी बढ़त आई है। इतनी बड़ी बढ़त के बाद अब चांदी का भाव 2.69 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है। सोने की चमक भी कम नहीं हुई है। सोने के भाव में 3070 रुपये की शानदार तेजी आई है। इस उछाल के बाद सोने का रेट 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

इंटरनेशनल बाजार का हाल

सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के बाजारों में भी सोने की चाल काफी तेज है। इंटरनेशनल बाजार में स्पॉट गोल्ड 5,027.13 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर काम कर रहा है। इसके साथ ही कॉमेक्स पर भी सोने के वायदा भाव में 1.94 फीसदी की शानदार तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी की वजह से इसका भाव 5179 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की तरह ही चांदी में उछाल आया है। चांदी के भाव में 5.42 फीसदी की तेजी आई है और ये 86.805 डॉलर प्रति औंस के भाव पर पहुंच गई है।

ट्रंप के फैसलों का असर

बाजार को समझने वाले लोगों का मानना है कि दुनिया भर में जो अनिश्चितता बनी हुई है उसका सीधा असर सोने और चांदी के दामों पर पड़ रहा है। निवेशकों का रुझान अब सुरक्षित जगहों की तरफ ज्यादा बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो टैक्स बढ़ाने के फैसले लिए हैं, उसी वजह से व्यापार में तनाव बढ़ गया है। इसके साथ ही वेस्ट एशिया में जो जियोपॉलिटिकल तनाव चल रहा है। उसने भी इन कीमती मेटल्स की मांग को बढ़ा दिया है। इन सब बातों का असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

सुरक्षित जगह की तलाश

दुनिया भर में जो हालात बने हुए हैं उनमें आम लोग अब सोना और चांदी खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आज के समय में लोग अपना पैसा सुरक्षित जगह पर लगाना चाहते हैं। इसी वजह से सोने और चांदी की मांग इतनी ज्यादा बढ़ गई है। ट्रंप की नीतियों की वजह से लोग सोने में जमकर पैसा लगा रहे हैं और ये सब बातें मिलकर कीमतों को ऊपर ले जा रही हैं।

आगे क्या होगा

जानकारों के मुताबिक मौजूदा हालात को देखते हुए इस हफ्ते भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर बना रह सकता है। निवेशकों की रणनीति अब जोखिम से दूर रहने की है। वे अपना पैसा ऐसी जगह लगाना चाहते हैं जहां उन्हें नुकसान का डर कम हो। इसी वजह से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी दाम ऊंचे ही रहेंगे।
Hero Image


अस्वीकरण: यह लेख न्यूजपॉइंट द्वारा केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया है। लेख में दिए गए सोने और चांदी के भाव बाजार की मौजूदा स्थितियों और विशेषज्ञों के विश्लेषण पर आधारित हैं। न्यूजपॉइंट कीमतों में किसी भी विसंगति या वित्तीय लाभ-हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।








Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint