Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी में आई गिरावट, MCX पर लाल निशान में कारोबार, जानें बाजार का हाल
सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव पर हर किसी की नजर है। वही बात करे आज की तो, सोने के भाव में आज गिरावट देखने को मिली है। 11 फरवरी को MCX पर जो तेजी देखी गई थी, वो 12 फरवरी की सुबह थम गई और बाजार लाल निशान में चला गया। आज सुबह से ही सोने और चांदी, दोनों की ही चमक थोड़ी फीकी पड़ी है। इस गिरावट की बहुत सी वजहे भी है।
MCX पर सोने का भाव
आज 12 फरवरी की सुबह जब बाजार खुला, तो सोने की कीमतों में नरमी देखी गई। सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों पर नजर डालें, तो MCX पर सोने का भाव 715 रुपये नीचे गिर गया। इस गिरावट के बाद सोने की कीमत 1,58,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। अगर फीसदी में बात करें, तो इसमें 0.48 फीसदी की कमजोरी आई है। कल तक बाजार में जो तेजी दिख रही थी, आज वो गायब होती नजर आ रही है।चांदी की कीमतों में भी आया फरक
सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी सोने जैसी ही गिरावट देखने को मिली है। MCX पर चांदी का भाव 1,268 रुपये टूट गया है। इस गिरावट के बाद अब चांदी 2,61,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। इसमें भी 0.48 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।इंटरनेशनल मार्केट का हाल
भारतीय बाजार के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी इन कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिल रहा है। Comex पर भी सोने और चांदी के रेट नीचे आए हैं। गोल्ड रेट 0.25 फीसदी फिसलकर 5,085.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं बात करें चांदी की तो, ये 0.14 फीसदी गिरकर 83.805 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। ग्लोबल मार्केट में आई इस सुस्ती का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है।गिरावट के पीछे की वजह
अब सवाल ये उठता है कि आखिर सोने और चांदी के भाव क्यों गिरने लगे। दरअसल, अमेरिका में रोजगार के जो आंकड़े आए हैं, वो काफी मजबूत हैं। जनवरी में वहां नौकरियों की संख्या उम्मीद से ज्यादा बढ़ी है और बेरोजगारी दर घटकर 4.3 फीसदी पर आ गई है। इसका मतलब है कि अमेरिका का लेबर मार्केट काफी मजबूत स्थिति में है।Next Story