Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दाम में आई गिरावट, देखें आज का ताजा भाव
आज मंगलवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में उथल-पुथल देखने को मिली है। जो लोग सोने या चांदी की खरीदारी का प्लान बना रहे थे, उनके लिएअच्छी खबर सामनें आई है। सर्राफा बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। अगर आंकड़ों को देखें तो बाजार में सुस्ती का माहौल है।
सोने और चांदी के दाम
बाजार के ताजा हाल की बात करें तो सोने की कीमत में करीब 1230 रुपये की कमी आई है। इस गिरावट के बाद सोने का भाव 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं बात करें, चांदी की तो इसमें और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत 4830 रुपये गिर गई है। इस भारी गिरावट के बाद चांदी का भाव 2.36 लाख रुपये प्रति किलो हो गया है। MCX पर भी शुरुआती कारोबार में मंदी का असर साफ दिखा। यहां चांदी 4,131 रुपये गिरकर 2.40 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि सोना 1145 रुपये सस्ता होकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।विदेशी बाजार का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ी है। लगातार दूसरे सत्र में कीमतों में गिरावट का दौर जारी रहा। एशिया के ट्रेडिंग समय के दौरान स्पॉट गोल्ड 0.43% फिसल गया और इसकी कीमत 4,992 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई। चांदी के हालात और भी खराब रहे। स्पॉट सिल्वर में करीब 3% की तेज गिरावट आई और ये 74.24 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई। विदेशी बाजार के इन संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी साफ तौर पर पड़ रहा है।Next Story