1 लीटर पेट्रोल पर पेट्रोल पंप मालिक की कितनी कमाई होती है

पेट्रोल का दाम: बुधवार, 25 नवंबर को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। रेट स्थिर होने के बावजूद कानपुर और हमीरपुर में सीएनजी की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है। दिल्ली में बिना इथेनॉल वाला पेट्रोल 167.35 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि 20 प्रतिशत इथेनॉल मिला पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।
petrol pump owner


क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप 500 या 1000 रुपये का पेट्रोल भरवाते हैं, तो पेट्रोल पंप मालिक को उसमें से कितना मिलता है। असल में पंप मालिक को 1 लीटर पेट्रोल पर सिर्फ 3 से 4.39 रुपये और 1 लीटर डीजल पर 2.50 से 3 रुपये के करीब कमाई होती है। बाकी रकम सरकारी टैक्स और ऑयल कंपनी के हिस्से में जाती है। आइए जानते हैं कि एक लीटर पेट्रोल पर कितना कमीशन मिलता है और पूरी तस्वीर कैसी है।

1 लीटर पेट्रोल पर कितना कमीशन मिलता है


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 दिसंबर 2024 से लागू डीलर कमीशन का फॉर्मूला कुछ इस तरह है: पेट्रोल के लिए प्रति 1,000 लीटर पर 3,144.03 रुपये + 0.870 प्रतिशत, और डीजल के लिए प्रति 1,000 लीटर पर 2,332.51 रुपये + 0.266 प्रतिशत।

आसान शब्दों में समझें तो… पेट्रोल कमीशन: 3.50 रुपये से 4.39 रुपये प्रति लीटर डीजल कमीशन: 2.50 रुपये से 3.03 रुपये प्रति लीटर


इसका सीधा मतलब है कि अगर आप 10 लीटर पेट्रोल भरवाते हैं, तो पंप मालिक को केवल 35 से 44 रुपये ही मिलते हैं।

पेट्रोल पंप मालिक महीने में कितना कमाते हैं

पेट्रोल पंप मालिक की कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि रोजाना कुल कितना पेट्रोल या डीजल बिकता है।

छोटा पंप: रोज 2,000 लीटर बिक्री = रोज 7,000 रुपये = महीने में 2.10 लाख रुपये बड़ा पंप: रोज 8,000 से 10,000 लीटर बिक्री = रोज 32,000 रुपये = महीने में 9.60 लाख रुपये हालांकि, यह पूरी रकम मालिक की जेब में नहीं जाती।


पंप मालिक के चलाने के खर्च क्या होते हैं

स्टाफ की सैलरी (6 से 10 लोग) = 1.5 से 2 लाख रुपये बिजली + मशीनों का रखरखाव = 40,000 से 60,000 रुपये जमीन का किराया या लोन की ईएमआई = 1 से 3 लाख रुपये चोरी या लीकेज से होने वाला नुकसान = 20,000 से 30,000 रुपये

पेट्रोल पंप पर अतिरिक्त कमाई कैसे होती है

दुकान, एटीएम और कार वॉश: आजकल पंप पर बनी दुकानों, पीयूसी सर्टिफिकेट जांच और कार वॉश से अच्छी खासी अतिरिक्त कमाई हो सकती है। सीएनजी और ईवी चार्जिंग: नए पंप सीएनजी और ईवी चार्जिंग की सुविधा देकर भी अलग से कमाई करते हैं।

ऑयल कंपनियों का मार्जिन कैसे बनता है


कई लोगों को लगता है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भी प्रति लीटर सीधा रिटेल कमीशन मिलता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इन कंपनियों की असली कमाई मार्जिन पर निर्भर करती है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार से खरीदे गए कच्चे तेल की शुरुआती कीमत और रिफाइन कर बाजार में बेचने की अंतिम कीमत के बीच का अंतर होता है।