PF Balance Check Online: घर बैठे मिनटों में पता करें पीएफ खाते में कितना पैसा है, जाने सबसे आसान तरीके
बहुत से लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उनके पीएफ खाते में कितना पैसा जमा हुआ है। अक्सर लोगों को ये पता नहीं होता कि बैलेंस चेक करने का सही तरीका क्या है। अगर आपको भी अपने पीएफ खाते की जानकारी चाहिए, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज यहां कुछ ऐसे आसान तरीके बताए जा रहे हैं, जिनसे आप तुरंत अपना बैलेंस पता कर सकते हैं। इन तरीकों से आप ये भी जान सकते हैं कि आपकी कंपनी हर महीने आपके पीएफ खाते में पैसा डाल रही है या नहीं।
मिस कॉल से चेक करें बैलेंस
पीएफ बैलेंस जानने का सबसे आसान तरीका मिस कॉल सर्विस है। अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है, तो भी आप इस तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बस आपका मोबाइल नंबर आपके यूएएन ( UAN ) से लिंक होना चाहिए। आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर एक मिस कॉल देनी होगी।कैसे काम करती है मिस कॉल सर्विस
जब आप इस नंबर पर कॉल करेंगे, तो दो घंटी बजने के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी। आपको कॉल काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कॉल कटने के थोड़ी देर बाद ही आपके फोन पर ईपीएफओ (EPFO) की तरफ से एक एसएमएस आएगा। इस मैसेज में आपके पीएफ खाते में जमा कुल पैसे की जानकारी दी गई होगी। ये तरीका उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो टेक्नोलॉजी का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं।मैसेज भेजकर जानें बैलेंस
अगर आप मिस कॉल के अलावा कोई और तरीका अपनाना चाहते हैं, तो एसएमएस भेजकर भी जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए भी आपका मोबाइल नंबर यूएएन से जुड़ा होना जरूरी है। आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाना होगा और एक नंबर पर एसएमएस भेजना होगा। वो नंबर 7738299899 है।मैसेज में क्या लिखना है
बैलेंस जानने के लिए आपको मैसेज बॉक्स में EPFOHO UAN ENG टाइप करना होगा। यहां "ENG" का मतलब है कि आप जानकारी अंग्रेजी भाषा में चाहते हैं। अगर आप जानकारी हिंदी में चाहते हैं, तो आपको ENG की जगह "HIN" लिखना होगा। मैसेज भेजने के कुछ ही देर बाद आपके फोन पर एक एसएमएस आएगा, जिसमें आपके पीएफ खाते का बैलेंस लिखा होगा।Next Story