ITR-3 vs ITR-4: जानिए दोनों में क्या अंतर है और आपके लिए कौन सा फॉर्म है सही

इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय सबसे जरूरी काम होता है सही फॉर्म को चुनना। इनकम टैक्स विभाग अलग-अलग तरह की कमाई और करदाताओं के हिसाब से कई फॉर्म जारी करता है। अगर आप गलत फॉर्म भर देते हैं, तो आपका रिटर्न डिफेक्टिव माना जा सकता है या फिर आपको दोबारा सही फॉर्म में रिटर्न दाखिल करने का झंझट उठाना पड़ सकता है। इसलिए ITR-3 और ITR-4 के बीच का अंतर समझना और यह जानना बहुत जरूरी है कि कौन सा फॉर्म किसके लिए सही है।
Hero Image