जियो का 749 रुपये वाला प्लान: 100GB डेटा के साथ नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम फ्री
आजकल मोबाइल रिचार्ज के मामले में लोग ऐसे प्लान चुनना ज्यादा पसंद करते हैं, जिससे पूरे परिवार का मोबाइल खर्च एक ही बिल में आसानी से मैनेज हो जाए। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए जियो का 749 रुपये वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान कई डिजिटल सुविधाओं के साथ आता है। इस प्लान में नेटफ्लिक्स बेसिक, अमेज़न प्राइम, जियोटीवी और जियो-सिनेमा जैसे कई फायदे मिलते हैं। तो चलिए इस प्लान के बारे में सब कुछ विस्तार से जानते हैं।
इस प्लान में कुल 100 GB डेटा दिया जाता है। डेटा लिमिट पूरी होने के बाद 10 रुपये प्रति GB के हिसाब से चार्ज देना होता है। इसके अलावा, हर अतिरिक्त फैमिली सिम पर हर महीने 5GB का अलग से डेटा मिलता है। कॉलिंग की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही रोज 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। आपको बता दें कि योग्य यूज़र्स के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है।
नेटफ्लिक्स बेसिक के साथ यूज़र्स नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध फिल्मों और शो का मजा ले सकते हैं। वहीं अमेज़न प्राइम लाइट के ज़रिए अमेज़न प्राइम वीडियो की लाइब्रेरी का लाभ उठाया जा सकता है। हालाँकि अमेज़न प्राइम लाइट के सब्सक्रिप्शन के साथ एक शर्त जुड़ी है, यह ऑफर शुरुआती दो सालों के लिए एक बार के ऑफर के रूप में ही मान्य है।
जियो-हॉटस्टार का इस्तेमाल जारी रखने के लिए यूज़र्स के पास एक एक्टिव और योग्य पोस्टपेड प्लान होना जरूरी है। इसके साथ ही समय पर बिल का भुगतान करना भी आवश्यक है। सब्सक्रिप्शन का इस्तेमाल करने के लिए आपको उसी जियो नंबर से लॉगिन करना होगा जिस पर यह प्लान एक्टिव है।
कैनवा प्रो लाइट, जियो-हॉटस्टार मोबाइल और गूगल जेमिनी प्रो जैसी सुविधाओं का लाभ उठाते रहने के लिए 349 रुपये या उससे ऊपर के एक्टिव प्लान पर बने रहना जरूरी है।

जियो 749 रुपये वाला फैमिली प्लान
जियो के इस फैमिली पोस्टपेड प्लान का मंथली रेंटल 749 रुपये है। यह नॉर्मल प्रीपेड रिचार्ज की तरह 28 या 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान नहीं है, बल्कि इसका भुगतान बिलिंग साइकिल के हिसाब से करना होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मेन कनेक्शन के साथ परिवार के अधिकतम तीन अतिरिक्त सिम कार्ड जोड़ने का विकल्प मिलता है।इस प्लान में कुल 100 GB डेटा दिया जाता है। डेटा लिमिट पूरी होने के बाद 10 रुपये प्रति GB के हिसाब से चार्ज देना होता है। इसके अलावा, हर अतिरिक्त फैमिली सिम पर हर महीने 5GB का अलग से डेटा मिलता है। कॉलिंग की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही रोज 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। आपको बता दें कि योग्य यूज़र्स के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है।
नेटफ्लिक्स बेसिक और अमेज़न प्राइम का मजा
जियो के 749 रुपये वाले फैमिली प्लान का सबसे बड़ा आकर्षण इसमें मिलने वाले OTT सब्सक्रिप्शन हैं। इस प्लान में अमेज़न प्राइम और नेटफ्लिक्स दोनों का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जिन्हें मोबाइल पर फिल्में, वेब सीरीज और अन्य मनोरंजन कंटेंट देखना पसंद है।नेटफ्लिक्स बेसिक के साथ यूज़र्स नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध फिल्मों और शो का मजा ले सकते हैं। वहीं अमेज़न प्राइम लाइट के ज़रिए अमेज़न प्राइम वीडियो की लाइब्रेरी का लाभ उठाया जा सकता है। हालाँकि अमेज़न प्राइम लाइट के सब्सक्रिप्शन के साथ एक शर्त जुड़ी है, यह ऑफर शुरुआती दो सालों के लिए एक बार के ऑफर के रूप में ही मान्य है।
जियोटीवी और जियो-हॉटस्टार
नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम के अलावा, इस प्लान में जियोटीवी का एक्सेस भी मिलता है। इसके साथ ही यूज़र्स को जियो-हॉटस्टार मोबाइल और हॉलीवुड का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इससे यूज़र्स अपने मोबाइल पर मनपसंद एंटरटेनमेंट कंटेंट आसानी से देख सकते हैं।जियो-हॉटस्टार का इस्तेमाल जारी रखने के लिए यूज़र्स के पास एक एक्टिव और योग्य पोस्टपेड प्लान होना जरूरी है। इसके साथ ही समय पर बिल का भुगतान करना भी आवश्यक है। सब्सक्रिप्शन का इस्तेमाल करने के लिए आपको उसी जियो नंबर से लॉगिन करना होगा जिस पर यह प्लान एक्टिव है।
जियो AI क्लाउड
जियो इस प्लान के साथ 50GB का जियो AI क्लाउड फ्री स्टोरेज भी दे रहा है। इसका इस्तेमाल आप अपनी फोटो, वीडियो और बाकी डिजिटल फाइल्स को क्लाउड पर सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं। अगर आपके फोन की इंटरनल मेमोरी जल्दी भर जाती है, तो यह क्लाउड स्टोरेज आपके बहुत काम आ सकता है।फैमिली सिम की सुविधा
जियो का यह 749 रुपये वाला प्लान खास तौर पर परिवारों के लिए डिजाइन किया गया है। आप मेन कनेक्शन के अलावा तीन अतिरिक्त फैमिली सिम जोड़ सकते हैं। हर नए सिम के साथ 5GB अतिरिक्त डेटा मिलता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अतिरिक्त फैमिली सिम पूरी तरह फ्री नहीं है, बल्कि हर एड-ऑन सिम के लिए 150 रुपये प्रति महीना अलग से देना होगा।कैनवा प्रो लाइट, जियो-हॉटस्टार मोबाइल और गूगल जेमिनी प्रो जैसी सुविधाओं का लाभ उठाते रहने के लिए 349 रुपये या उससे ऊपर के एक्टिव प्लान पर बने रहना जरूरी है।
Next Story