LIC Mutual Fund की जबरदस्त स्कीम: 10,000 की SIP से बने 34 लाख, जानें कैसे

शेयर बाजार में पैसा लगाने के बहुत से तरीके हैं, लेकिन इनमें सबसे पसंदीदा तरीका है म्यूचुअल फंड। अगर आप सही म्यूचुअल फंड चुन लेते हैं, तो आप मोटी कमाई कर सकते हैं। वैसे तो सही स्कीम चुनना थोड़ा मुश्किल काम है, लेकिन जो फंड हर तरह के मार्केट में टिका रहे और अच्छा प्रदर्शन करे, उसे भरोसेमंद माना जाता है। LIC म्यूचुअल फंड की ऐसी ही एक स्कीम है – LIC MF Infrastructure Fund – Direct Plan (Growth), जिसने लंबे समय में अपने निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है।
Hero Image


इस फंड ने उन लोगों को बहुत खुश किया है जिन्होंने एक साथ पैसा लगाया (Lumpsum) या फिर हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश (SIP) किया। 3, 5 और 10 साल के रिकॉर्ड देखें तो यह LIC के सबसे बेहतरीन फंड्स में से एक बनकर उभरा है। एकमुश्त पैसा लगाने वालों की तो चांदी हो गई है।

ये भी पढ़ें: LIC Scheme: अब हर महीने पाएं ₹7000 की गारंटीड इनकम, जानें एलआईसी की इस धांसू योजना की पूरी डिटेल


जिन निवेशकों ने एक बड़ी रकम एक साथ निवेश की और लंबे समय तक बने रहे, उन्हें इस फंड से काफी फायदा हुआ। पिछले तीन सालों में इस फंड ने करीब 28% का सालाना रिटर्न दिया है, जिससे 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर लगभग 2.10 लाख रुपये हो गया। 5 साल में यही रकम 3.31 लाख रुपये हो गई और 10 साल में 1 लाख रुपये की वैल्यू करीब 5.17 लाख रुपये तक पहुंच गई।

यह स्कीम उन लोगों के लिए भी वरदान साबित हुई है जो हर महीने निवेश करना पसंद करते हैं। जिन निवेशकों ने 10 साल पहले 10,000 रुपये की मंथली SIP शुरू की थी, उनका फंड आज लगभग 34 लाख रुपये हो गया है। सिर्फ 5 साल में ही SIP की वैल्यू 10 लाख रुपये के पार निकल गई थी, और 3 साल वाले निवेशकों को भी अच्छा खासा रिटर्न मिला है।


LIC MF Infrastructure Fund की शुरुआत 2 जनवरी 2013 को हुई थी और तब से अब तक इसने औसतन 15% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यह फंड NIFTY Infrastructure TRI को फॉलो करता है और फिलहाल इसकी एसेट वैल्यू (AUM) 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। हालांकि यह फंड हाई-रिस्क कैटेगरी में आता है, लेकिन इसके रिटर्न और जोखिम का तालमेल काफी संतुलित नजर आता है।

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर मजबूत पकड़: इस फंड का ज्यादातर पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों में लगा है। इसके पोर्टफोलियो में इंडस्ट्रियल, एनर्जी, मटेरियल्स और कुछ चुनिंदा फाइनेंशियल स्टॉक्स शामिल हैं। L&T, Tata Motors, REC और Cummins India जैसी दिग्गज कंपनियों में निवेश होने की वजह से इस फंड को सेक्टर की ग्रोथ का सीधा फायदा मिला है।