एलपीजी सिलेंडर के दाम बदले? जानें आज आपके शहर में क्या है नई कीमत
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप आज अपने घर के लिए रसोई गैस सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं, तो यह जानना आपके लिए बहुत जरूरी है कि आपके शहर में इसकी कीमत क्या चल रही है। दिल्ली में फिलहाल घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत लगभग 913 रुपये है। वहीं, छोटे 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 339 रुपये और 10 किलो वाले एक्सट्रालाइट सिलेंडर की कीमत करीब 652.5 रुपये है।
अगर कमर्शियल इस्तेमाल की बात करें, तो दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 2078.5 रुपये से 2307.5 रुपये के बीच मिल रहा है। बड़े होटलों और उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले 47.5 किलो के सिलेंडर की कीमत 5192 रुपये से 5248 रुपये के बीच है। सबसे बड़े 425 किलो के सिलेंडर की कीमत लगभग 46,497 रुपये से 46,999 रुपये तक पहुंच गई है।
प्रमुख शहरों में आज के भाव
देश के अलग-अलग हिस्सों में एलपीजी की कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। आइए जानते हैं आज के रेट्स:
छोटे और विशेष सिलेंडरों की बात करें तो 2 किलो की रिफिल लगभग 254 रुपये में हो रही है, जबकि नया सिलेंडर करीब 962 रुपये का है। 5 किलो वाले गैर-घरेलू सिलेंडर की कीमत 549 रुपये के आसपास है।
प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार की बड़ी पहल
ईरान युद्ध के बाद भारत समेत कई देशों में एलपीजी का संकट देखा गया, लेकिन भारत सरकार ने इससे निपटने के लिए पुख्ता योजना तैयार की है। सरकार अब जनता को एलपीजी के बजाय पीएनजी (PNG) कनेक्शन अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
प्रवासी मजदूरों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने उनके लिए एलपीजी की सप्लाई दोगुनी कर दी है। हर राज्य में प्रवासी मजदूरों को दिए जाने वाले 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडरों की दैनिक संख्या अब बढ़ाई जा रही है। ये सिलेंडर राज्य सरकारों और उनके खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों के माध्यम से सीधे मजदूरों तक पहुँचाए जाएंगे।
सरकार के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रवासी मजदूरों को खाना पकाने के ईंधन के लिए भटकना न पड़े। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, इस पहल के बाद 5 किलो वाले सिलेंडरों की दैनिक बिक्री 1 लाख यूनिट से अधिक होने की उम्मीद है। 23 मार्च से अब तक लगभग 6.6 लाख ऐसे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं।
अगर कमर्शियल इस्तेमाल की बात करें, तो दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 2078.5 रुपये से 2307.5 रुपये के बीच मिल रहा है। बड़े होटलों और उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले 47.5 किलो के सिलेंडर की कीमत 5192 रुपये से 5248 रुपये के बीच है। सबसे बड़े 425 किलो के सिलेंडर की कीमत लगभग 46,497 रुपये से 46,999 रुपये तक पहुंच गई है।
प्रमुख शहरों में आज के भाव
देश के अलग-अलग हिस्सों में एलपीजी की कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। आइए जानते हैं आज के रेट्स: - लखनऊ: घरेलू सिलेंडर 950.50 रुपये और कमर्शियल 2201 रुपये।
- मुंबई: घरेलू सिलेंडर 912.50 रुपये और कमर्शियल 2031 रुपये।
- कोलकाता: घरेलू सिलेंडर 939 रुपये और कमर्शियल 2208 रुपये।
- चेन्नई: घरेलू सिलेंडर 928.50 रुपये और कमर्शियल 2246.50 रुपये।
- पटना: यहाँ दाम सबसे अधिक हैं, जहाँ घरेलू सिलेंडर 1011 रुपये और कमर्शियल 2365 रुपये का है।
छोटे और विशेष सिलेंडरों की बात करें तो 2 किलो की रिफिल लगभग 254 रुपये में हो रही है, जबकि नया सिलेंडर करीब 962 रुपये का है। 5 किलो वाले गैर-घरेलू सिलेंडर की कीमत 549 रुपये के आसपास है।
प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार की बड़ी पहल
ईरान युद्ध के बाद भारत समेत कई देशों में एलपीजी का संकट देखा गया, लेकिन भारत सरकार ने इससे निपटने के लिए पुख्ता योजना तैयार की है। सरकार अब जनता को एलपीजी के बजाय पीएनजी (PNG) कनेक्शन अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। प्रवासी मजदूरों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने उनके लिए एलपीजी की सप्लाई दोगुनी कर दी है। हर राज्य में प्रवासी मजदूरों को दिए जाने वाले 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडरों की दैनिक संख्या अब बढ़ाई जा रही है। ये सिलेंडर राज्य सरकारों और उनके खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों के माध्यम से सीधे मजदूरों तक पहुँचाए जाएंगे।

Next Story