LPG Price Hike: रसोई गैस महंगी होने के बाद अब सालभर में 12 सिलेंडरों के लिए देने होंगे कितने पैसे, यहाँ देखें पूरा हिसाब
आम जनता के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में हाल ही में हुई 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद भी सरकार का दावा है कि उपभोक्ताओं को अभी भी बहुत बड़ी राहत मिल रही है। सरकार के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की असली कीमत 1,600 रुपये से भी ज्यादा है, लेकिन आम उपभोक्ताओं को इसके लिए सिर्फ 942 रुपये ही चुकाने पड़ रहे हैं। सरकार का कहना है कि आम ग्राहकों को हर सिलेंडर पर करीब 700 रुपये की छूट मिल रही है। इस हिसाब से अगर आप सालभर में 12 सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी सीधे तौर पर 8,400 रुपये की बचत हो रही है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण खनूजा ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को इसके अलावा 300 रुपये की एक्स्ट्रा सब्सिडी भी दी जाती है। इससे उनका कुल फायदा हर सिलेंडर पर करीब 1,000 रुपये तक पहुंच जाता है। नतीजतन, अगर वे साल में 12 सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें कुल 12,000 रुपये की राहत मिलती है।
सालभर में आपके घर की रसोई का बजट कितना बढ़ जाएगा?
अगर हम जनवरी 2026 से तुलना करें, तो शुरुआती दो महीनों में गैस की कीमतों ने आपकी रसोई के बजट पर कोई असर नहीं डाला था। मान लीजिए कि आपके घर में हर महीने एक सिलेंडर की खपत होती है और आपने 7 मार्च के बाद सिलेंडर रिफिल कराया था, तो मार्च से मई के बीच आपको 120 रुपये का एक्स्ट्रा खर्च उठाना पड़ा होगा। इसके बाद अगर आपने 7 जून को सिलेंडर खरीदा, तो आपको जून के महीने में 89 रुपये का सीधा नुकसान हुआ। अब अगर मान लें कि दिसंबर तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं होता है और रेट्स ऐसे ही बने रहते हैं, तो आपकी रसोई के बजट पर सीधे 803 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण खनूजा ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को इसके अलावा 300 रुपये की एक्स्ट्रा सब्सिडी भी दी जाती है। इससे उनका कुल फायदा हर सिलेंडर पर करीब 1,000 रुपये तक पहुंच जाता है। नतीजतन, अगर वे साल में 12 सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें कुल 12,000 रुपये की राहत मिलती है।
सालभर में आपके घर की रसोई का बजट कितना बढ़ जाएगा?
अगर हम जनवरी 2026 से तुलना करें, तो शुरुआती दो महीनों में गैस की कीमतों ने आपकी रसोई के बजट पर कोई असर नहीं डाला था। मान लीजिए कि आपके घर में हर महीने एक सिलेंडर की खपत होती है और आपने 7 मार्च के बाद सिलेंडर रिफिल कराया था, तो मार्च से मई के बीच आपको 120 रुपये का एक्स्ट्रा खर्च उठाना पड़ा होगा। इसके बाद अगर आपने 7 जून को सिलेंडर खरीदा, तो आपको जून के महीने में 89 रुपये का सीधा नुकसान हुआ। अब अगर मान लें कि दिसंबर तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं होता है और रेट्स ऐसे ही बने रहते हैं, तो आपकी रसोई के बजट पर सीधे 803 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है।Next Story