LPG Price Today: महंगा होने जा रहा गैस सिलेंडर, अपने शहर में चेक करें आज के ताजा रेट

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव थमता नजर नहीं आ रहा है और अब इसका सीधा असर दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। होर्मुज गलियारे में रुकावट आने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भारत भी इससे अछूता नहीं है। बीते महज एक हफ्ते के अंदर ही देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
Hero Image


अब आम जनता की जेब पर एक और बड़ा बोझ पड़ने के आसार दिख रहे हैं। पेट्रोल और डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भी महंगे होने की स्थिति बन रही है। आपको बता दें कि सरकार पहले ही कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 993 रुपये तक का भारी इजाफा कर चुकी है। ऐसे में अगर अब घर में इस्तेमाल होने वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े, तो यह आम उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर किस भाव पर मिल रहे हैं।

बड़े महानगरों में आज क्या हैं गैस सिलेंडर के दाम?

देश की राजधानी नई दिल्ली में आज घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913.0 रुपये है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 3071.5 रुपये पर चल रहा है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घरेलू सिलेंडर का रेट 912.5 रुपये देखा जा रहा है और कमर्शियल सिलेंडर 3024.0 रुपये में मिल रहा है।


कोलकाता की बात करें तो वहां रसोई गैस सिलेंडर का दाम 939.0 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 3202.5 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। चेन्नई में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 928.5 रुपये में बिक रहा है और कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3237.0 रुपये दर्ज किया गया है। बेंगलुरु में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 915.5 रुपये है और कमर्शियल सिलेंडर का प्राइस 3152.0 रुपये पर बना हुआ है।

इसके अलावा हैदराबाद में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 905.0 रुपये है और कमर्शियल सिलेंडर का भाव 2176.5 रुपये चल रहा है। अहमदाबाद में आज घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 920.0 रुपये है, जबकि वहां कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3091.0 रुपये दर्ज किया जा रहा है।


ये भी पढ़ें: Edible Oil Price Increases: आम आदमी को लगा बड़ा झटका, रिफाइंड और सरसों तेल के दामों में भारी उछाल

आसमान पर पहुंचे कच्चे तेल के दाम

वैश्विक बाजार में इस समय ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 109 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। इसी का नतीजा है कि भारत में पेट्रोल और डीजल इस हफ्ते करीब 3.90 रुपये तक महंगे हो चुके हैं। बाजार के जानकारों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल के बाद अब अगला नंबर घरेलू एलपीजी सिलेंडर का ही हो सकता है।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद अब इसके रेट 3000 रुपये के पार निकल चुके हैं। ईंधन की इन लगातार बढ़ती कीमतों और चौतरफा बढ़ती महंगाई को देखते हुए आज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की एक अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें इस गंभीर स्थिति की समीक्षा की जाएगी।