बेकार न जाने दें अपने Credit Card Points, जानिए HDFC और SBI में रिडीम करने का आसान तरीका

आजकल लगभग हर इंसान खरीदारी, बिल भुगतान और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करता है। जब भी आप अपने कार्ड से कोई ट्रांजैक्शन करते हैं, तो बैंक आपको क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स (Credit Card Reward Points) के रूप में कुछ पॉइंट्स देते हैं। लेकिन बहुत से लोग इन पॉइंट्स को अपने खाते में जमा ही रहने देते हैं और सही समय पर रिडीम न करने के कारण वे एक्सपायर हो जाते हैं। अगर आपके पास भी एचडीएफसी या एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है, तो आप अपने जमा पॉइंट्स का इस्तेमाल शॉपिंग वाउचर, फ्लाइट टिकट बुकिंग या सीधे अपने क्रेडिट कार्ड बिल के भुगतान के लिए कर सकते हैं।
Hero Image