Share Market Fall: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का, इंडिगो और टेक महिंद्रा फिसले
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट आई। कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में करीब 600 अंक से अधिक गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,000 अंक से नीचे आ गया। सुबह 11.45 बजे सेंसेक्स 562.51 अंक यानी 0.73% गिरावट के साथ 76,706.89 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 183.70 अंक यानी 0.76% फिसलकर के साथ 23,935.60 अंक पर आ गया। इंडिगो और टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो और टेक महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा इटरनल, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक में उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर आईटीसी, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, ट्रेंट, सन फार्मा और बजाज फाइनेंस में तेजी रही।

Next Story