China Gold Import: भारत में सरकार कर रही सोना नहीं खरीदने की अपील, चीन में रेकॉर्ड तोड़ रहा आयात

Newspoint
नई दिल्ली: सोने की कीमत जनवरी में ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई थी। उसके बाद से यह एक सीमित रेंज में ट्रेड कर रहा है। ईरान युद्ध और कच्चे तेल की कीमत में तेजी से सोने पर असर पड़ा है। इस बीच चीन इस साल सोने के आयात में नया रेकॉर्ड बनाने के करीब पहुंच गया है। चीन ने 2026 के शुरुआती 8 महीनों में 1,141 टन से ज्यादा सोना आयात किया। यह साल की इस अवधि के लिए अब तक का सबसे ज्यादा आयात है।

यह आंकड़ा पहले ही साल 2025 में चीन के कुल सोने के आयात
Hero Image
से ज्यादा हो गया है। माना जा रहा है कि अगर यही रफ्तार रही, तो चीन का सालाना सोने का आयात पहली बार 1,700 टन से ज्यादा हो जाएगा। इसके अलावा, चीन के ETFs ने साल के शुरुआती 8 महीनों में 44 टन से ज्यादा सोना जोड़ा, जो पिछले साल के मुकाबले 18% अधिक है।

चीन का आयात पर खर्चदुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन ने साल के पहले आठ महीनों में सोने के आयात $158.8 बिलियन खर्च किए। इसकी तुलना में, 2025 में कुल मिलाकर 886 टन सोने पर $96.5 बिलियन खर्च किए गए थे। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार चीन सोने का दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता होने का साथ-साथ सबसे बड़ा उत्पादक भी है और पिछले साल कुल उत्पादन 384 टन था।

चीन में सोने की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इस तेजी की वजह मजबूत निवेश मांग, आर्थिक अनिश्चितता और मजबूत युआन है। इस कारण विदेशों से सोना आयात करने के लिए अनुकूल हालात बने हैं। चीन के सेंट्रल बैंक ने भी हाल में सोने की खरीद बढ़ाई है। इस साल केवल पोलैंड ने ही चीन से ज्यादा सोना खरीदा है।

लगातार 22 महीने से खरीदचीन के सेंट्रल बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने अगस्त में 650,000 औंस गोल्ड खरीदा जो तीन साल में उसकी सबसे बड़ी खरीद है। चीनी बैंक लगातार 22 महीने से सोने की खरीद कर रहा है। चीन की सोने की खरीद ऐसे समय में हो रही है जब दुनियाभर के देश बाहर रखे सोने को स्वदेश ला रहे हैं।