Samudra Manthan Mission: समुद्र मंथन शुरू, मिशन के तहत पहले कुएं की खुदाई, मकसद जान लीजिए

Newspoint
नई दिल्ली: सरकारी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन ( ONGC ) ने महानदी ऑफशोर बेसिन में अपने पहले गहरे पानी वाले खोज कुएं (एक्सप्लोरेटरी वेल) की ड्रिलिंग शुरू की है। यह भारत के गहरे और बहुत गहरे पानी वाले हाइड्रोकार्बन संसाधनों का पता लगाने के बड़े कैंपेन की शुरुआत है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ओएनजीसी ने सरकार के 'समुद्र मंथन' मिशन के तहत MN-DW18-1-H-D नाम का एक्‍सप्‍लोरेटरी वेल (खोज कुआं) खोदना शुरू किया है।
Hero Image