कोलकाता चाय और बंगलो हॉस्पैटिलिटी में हुई साझेदारी, शेफ विकास खन्ना से है संबंध
नई दिल्ली: अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क (New York) में जन्मी चाय ब्रांड कोलकाता चाय ( Kolkata Chai ) ने हाल ही में बनी बंगलो हॉस्पिटैलिटी इन्वेस्टमेंट ( Bungalow Hospitality Investments) के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है। कोलकाता चाय को लाखों अमेरिकियों को असली भारतीय चाय से परिचित कराने का श्रेय है, जबकि बंगलो हास्पिटैलिटी इन्वेस्टमेंट की सह-स्थापना मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना और रेस्टोरेंट का कारोबार करने वाले जिमी रिजवी ने की थी।

क्या हुई है डीलमिली जानकारी के अनुसार दोनों फर्मों के बीच हुई इस डील में कोलकाता चाय में स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट तथा न्यूयॉर्क सिटी में बंगलो हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के बढ़ते रेस्टेरेंट पोर्टफोलियो में एक विशेष मेनू इंटीग्रेशन शामिल है। यहां बता दें कि साल 2019 में अयान और अनी सान्याल भाइयों द्वारा स्थापित, कोलकाता चाय ने अपने मल्टी-यूनिट कैफे के अनुभव और इनोवेटिव सीपीजी चाय ब्लेंड्स की लाइन पर चल कर ढेरों लॉयल फॉलोअर्स बनाए हैं। इसकी प्रसिद्धी का अंदाजा इसी बात से मिलता है कि साल 2024 में, एमी अवार्ड विजेता अभिनेता और कॉमेडियन हसन मिन्हाज (Hasan Minhaj) इस कंपनी में निवेशक और बिजनेस पार्टनर के रूप में शामिल हुए थे। इस वजह से कंटेंट, मीडिया और कल्चरल स्टोरीटेलिंग के जरिए ब्रांड की पहुंच और भी बढ़ गई है।
नई शुरुआतखन्ना और रिजवी की अगुवाई में बंगलो हॉस्पिटैलिटी इन्वेस्टमेंट्स अगली पीढ़ी के फूड और हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स में निवेश और पार्टनरशिप करने पर फोकस कर रहा है। बताया गया है कि इसी गर्मी की शुरुआत से, बंगला हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के न्यू यॉर्क सिटी रेस्टॉरेंट पोर्टफोलियो के मेनू में कोलकाता चाय की खास “मसाला चाय” शामिल हो जाएगी। इसके रेस्टोरेंट पोर्टफोलिया में पहले से ही लोकप्रिय गपशप शामिल है। यह जल्दी ही पंजाब मीट हाउस को खोलने वाला है। इस पार्टनरशिप के बाद शिशिर ऋतु के दौरान इसके मेनू में सीमित समय कुछ ऑफरिंग सामने आएंगे।
रोमांचक पलहसन मिन्हाज का कहना है "शेफ विकास खन्ना वैश्विक मंच पर भारतीय व्यंजन के पायनियर हैं। उनका कोलकाता चाय परिवार में शामिल होना हमारे लिए वास्तव में रोमांचक पल है।" वह आगे कहते हैं, "यह उस भरोसे का प्रमाण है जो कोलकाता चाय ने कद्रदानों के बीच बनाया है। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जो पीढ़ियों और संस्कृतियों को जोड़ता है।" यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जबकि अमेरिका में दक्षिण एशियाई खाने-पीने की लोकप्रियता बढ़ रही है। वहां भारतीय व्यंजन और इसके विविध रूप तेजी से मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। बात चाहे लोकप्रिय रेस्टॉरेंट की हो या किाने की दुकान, वहां आपको दक्षिण एशियाई CPG ब्रांड्स आसानी से दिख जाएंगे। कोलकाता चाय और बंगला फ़ूड्स भी इसी मार्ग पर चलते हुए इस धारा में शामिल हो रहे हैं।

Next Story