Work Pressure से हुई कर्मचारी की मौत, मुआवजे का वह है हकदार: मद्रास हाई कोर्ट

Newspoint
चेन्नई: मद्रास हाई कोर्ट का एक हालिया फैसला कर्मचारियों के हित में बड़ा नजीर पेश किया है। यह मामला स्वर्गीया कुमुतवल्ली से जुड़ा है, जिनकी 51 वर्ष की उम्र में मौत हो गई। वह तमिलनाडु के Theni स्थित एक कंपनी में काम करती थी। उनका मासिक वेतन महज 9,000 रुपये था। हैवी वर्क प्रेशर से उन्हें ब्लड प्रेशर या बीपी की बीमारी हो गई। इसी बीमारी से एक दिन वह कार्यस्थल पर ही फेंट हो गई और बाद में उनकी मौत हो गई। लेकिन बीमा कंपनी ने उसे मुआवजा देने से इंकार कर दिया। मामला मद्रास हाई कोर्ट तक पहुंचा। जानते हैं न्यायालय ने इस मामले में क्या व्यवस्था दी।


क्या है मामला
हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार कुमुतवल्ली एक दिन अपने वर्कप्लेस पर थीं। वहां काम के भारी दवाब के बीच फेंट कर गई या बेहोश हो गई। उसे तुरंत ही पास के एनआरटी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उन्हें फर्स्ट एड दिया गया और आगे की चिकित्सा के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर ने परचे पर 'ब्राउट डेड' लिख दिया। मतलब कि अस्पताल आने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।


बेटी ने मांगा मुआवजा
मृतका की बेटी ने मौत के मुआवजे के लिए अलिनगरम पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करवायी। उनका कहना था कि उनकी मां की मौत कार्यस्थल पर हुई है इसलिए उन्हें 10 लाख रुपये का मुआवजा मिले। साथ ही उस पर 12 फीसदी का ब्याज मिले। कंपनी के मालिक ने बताया कि उन्होंने सभी कर्मचारियों का ग्रुप इंश्योरेंस करवा रखा है ताकि मौत होने पर 3 लाख का मुआवजा मिले। लेकिन इस मामले में बीमा कंपनी ने मौत की वजह दुर्घटना नहीं माना है, इसलिए मुआवजा नहीं मिला।


कर्मचारी मुआवजा आयुक्त के पास पहुंचा मामला
बीमा कंपनी ने इस मामले में कर्मचारी मुआवजा आयुक्त के यहां एक अपील फाइल की और बताया कि इस मौत की वजह दुर्घटना नहीं है। इस मामले में मृतका के परिवार के सदस्य यह साबित करे कि उनकी मौत दुर्घटना की वजह से हुई थी। बीमा कंपनी का कहना था मृतका को बीपी की बीमारी थी, वह तनाव में थी। लेकिन उनकी मौत किसी दुर्घटना की वजह से नहीं हुई। वह एक सामान्य मौत थी। इसलिए वह पॉलिसी अमाउंट का भुगतान नहीं करेगी।


आयुक्त ने क्या कहा
कर्मचारी मुआवजा आयुक्त ने कहा कि मृतका के परिवार को सिर्फ तीन लाख नहीं बल्कि 5.32 लाख रुपये का भुगतान हो। इसमें से तीन लाख रुपये बीमा कंपनी को देना होगा जबकि 2.32 लाख रुपये का भुगतान इम्पलॉयर करेगा। दोना पक्ष इस रकम पर 12 फीसदी का ब्याज दर भी देंगे। इस पर नियोक्ता ने तो रकम देना स्वीकार कर लिया लेकिन बीमा कंपनी ने कहा कि वह अपील करेंगे।


बीमा कंपनी ने हाई कोर्ट में अपील की
कर्मचारी मुआवजा आयुक्त के फैसले के खिलाफ बीमा कंपनी ने मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मद्रास हाई कोर्ट में बीमा कंपनी के वकील ने बताया कि एक्सिडेंटल डेथ का मतलब है Sudden, unforeseen and involuntary event से मौत है, जिसमें visible and violent तरीका शामिल हो। इस मामले में कोई मृतका को कोई एक्सटर्नल इंजुरी नहीं थी। वह अचानक बेहोश हुई और अस्पताल में उन्हें मृत बता दिया गया। इसमें तो कोई एक्सिडेंट हुआ ही नहीं, इसलिए बीमा कंपनी मुआवजा देने के लिए जिम्मेदार नहीं है।


हाई कोर्ट ने यह दिया ऑर्डर
मद्रा हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति पी मुरुगन ने मामले को सुनने के बाद आयुक्त के फैसले को बरकरार रखा। मतलब कि बीमा कंपनी को अब मुआवजे का भुगतान करना होगा। साथ ही 12 फीसदी का ब्याज भी देना होगा।