जेट इंजन आने के बाद विमान हादसे में नहीं गई किसी की जान, कौन है दुनिया का सबसे सुरक्षित देश?
नई दिल्ली: हाल में Flydubai के विमान में हुई घटना ने एयर सेफ्टी दुनिया का ध्यान खींचा है। सवाल उठता है कि एयर सेफ्टी के मामले में कौन सा देश सबसे ऊपर है। आम तौर की एयर सेफ्टी को देश-विशेष की राष्ट्रीय निगरानी संस्थाओं और ग्लोबल एयरलाइन रैंकिंग के आधार पर मापा जाता है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया को सबसे आगे माना जाता है। इकी वजह यह है कि ऑस्ट्रेलिया की किसी एयरलाइन के साथ हाल के वर्षों में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। इस लिस्ट में यूएई, हांगकांग और न्यूजीलैंड जैसे देश भी ग्लोबल सेफ्टी इंडेक्स में लगातार सबसे आगे रहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी ताकत उसकी एविएशन एजेंसी सिविल एविएशन सेफ्टी अथॉरिटी (CASA) है। ऑस्ट्रेलिया की Qantas एयरवेज को अक्सर दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइन माना जाता है। साल 1988 की आई फिल्म 'रेन मैन' में भी इसका जिक्र किया गया था कि इस एयरलाइन का कोई भी विमान कभी क्रैश नहीं हुआ। Qantas का आखिरी जानलेवा हादसा 16 जुलाई, 1951 को हुआ था। कंपनी का एक विमान पापुआ न्यू गिनी में क्रैश हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई थी।
75 साल का रेकॉर्डलेकिन 1952 में कमर्शियल विमानों में प्रोपेलर की जगह जेट इंजन लगने के बाद से Qantas के विमानों में कोई जानलेवा हादसा नहीं हुआ है। 23 सितंबर, 1999 को बैंकॉक एयरपोर्ट पर भारी बारिश और तूफान के दौरान एयरलाइन का विमान रनवे से आगे निकल गया लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इसी तरह 25 जुलाई, 2008 को साउथ चाइना सी के ऊपर एक विमान में अचानक हवा का दबाव तेजी से कम हो गया। प्लेन को सुरक्षित मनीला डायवर्ट किया गया।
इसी तरह 7 अक्टूबर, 2008 को इनर्शियल रेफरेंस यूनिट से डेटा की खराबी के कारण अचानक दो बार प्लेन का अगला हिस्सा नीचे की ओर झुक गया। इससे कई यात्रियों और क्रू सदस्यों को गंभीर चोटें आईं, लेकिन पायलटों ने विमान को सफलतापूर्वक लैंड कराया। 4 नवंबर, 2010 को एक विमान में इंडोनेशिया के बाटम द्वीप के ऊपर गड़बड़ी आ गई लेकिन क्रू ने बिना किसी नुकसान के सिंगापुर में सुरक्षित लैंडिंग की।
दूसरी एयरलाइन का रेकॉर्डइसी तरह ऑस्ट्रेलिया को दो अन्य विमानन कंपनियों वर्जिन ऑस्ट्रेलिया और जेटस्टार के विमान कभी हादसे का शिकार नहीं हुए। Airline Ratings की दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइंस की लिस्ट में Qantas तीसरे और वर्जिन ऑस्ट्रेलिया नौवें नंबर पर है। इसी तरह लो-कॉस्ट एयरलाइन की लिस्ट में जेटस्टार दूसरे नंबर पर है।
फुल सर्विस एयरलाइन की लिस्ट में सेफ्टी के हिसाब से यूएई की एयरलाइन एतिहाद सबसे ऊपर है। हांगकांग की कैथे पैसिफिक दूसरे, कतर एयरवेज चौथे और एमिरेट्स पांचवें नंबर पर है। इसके बाद एयर न्यूजीलैंड, सिंगापुर एयरलाइंस, ईवा एयर और कोरियन एयर का नंबर है। इस लिस्ट में भारत की किसी भी एयरलाइन को जगह नहीं मिली है।
लो-कॉस्ट एयरलाइन में सबसे सेफ एचके एक्सप्रेस है। स्कूट तीसरे और फ्लाईदुबई चौथे नंबर पर है। इसके बाद ईजीजेट, साउथवेस्ट, एयरबाल्टिक, वियतजेट एयर, विज एयर और एयर एशिया टॉप 10 में शामिल हैं। इस लिस्ट में भी टॉप 25 में भारत की कोई एयरलाइन शामिल नहीं है।
ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी ताकत उसकी एविएशन एजेंसी सिविल एविएशन सेफ्टी अथॉरिटी (CASA) है। ऑस्ट्रेलिया की Qantas एयरवेज को अक्सर दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइन माना जाता है। साल 1988 की आई फिल्म 'रेन मैन' में भी इसका जिक्र किया गया था कि इस एयरलाइन का कोई भी विमान कभी क्रैश नहीं हुआ। Qantas का आखिरी जानलेवा हादसा 16 जुलाई, 1951 को हुआ था। कंपनी का एक विमान पापुआ न्यू गिनी में क्रैश हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई थी।
75 साल का रेकॉर्डलेकिन 1952 में कमर्शियल विमानों में प्रोपेलर की जगह जेट इंजन लगने के बाद से Qantas के विमानों में कोई जानलेवा हादसा नहीं हुआ है। 23 सितंबर, 1999 को बैंकॉक एयरपोर्ट पर भारी बारिश और तूफान के दौरान एयरलाइन का विमान रनवे से आगे निकल गया लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इसी तरह 25 जुलाई, 2008 को साउथ चाइना सी के ऊपर एक विमान में अचानक हवा का दबाव तेजी से कम हो गया। प्लेन को सुरक्षित मनीला डायवर्ट किया गया।
इसी तरह 7 अक्टूबर, 2008 को इनर्शियल रेफरेंस यूनिट से डेटा की खराबी के कारण अचानक दो बार प्लेन का अगला हिस्सा नीचे की ओर झुक गया। इससे कई यात्रियों और क्रू सदस्यों को गंभीर चोटें आईं, लेकिन पायलटों ने विमान को सफलतापूर्वक लैंड कराया। 4 नवंबर, 2010 को एक विमान में इंडोनेशिया के बाटम द्वीप के ऊपर गड़बड़ी आ गई लेकिन क्रू ने बिना किसी नुकसान के सिंगापुर में सुरक्षित लैंडिंग की।
दूसरी एयरलाइन का रेकॉर्डइसी तरह ऑस्ट्रेलिया को दो अन्य विमानन कंपनियों वर्जिन ऑस्ट्रेलिया और जेटस्टार के विमान कभी हादसे का शिकार नहीं हुए। Airline Ratings की दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइंस की लिस्ट में Qantas तीसरे और वर्जिन ऑस्ट्रेलिया नौवें नंबर पर है। इसी तरह लो-कॉस्ट एयरलाइन की लिस्ट में जेटस्टार दूसरे नंबर पर है।
फुल सर्विस एयरलाइन की लिस्ट में सेफ्टी के हिसाब से यूएई की एयरलाइन एतिहाद सबसे ऊपर है। हांगकांग की कैथे पैसिफिक दूसरे, कतर एयरवेज चौथे और एमिरेट्स पांचवें नंबर पर है। इसके बाद एयर न्यूजीलैंड, सिंगापुर एयरलाइंस

Next Story