Tata Motors Price Hike: फेस्टिव सीजन में महंगाई का झटका, टाटा मोटर्स की गाड़ियां ₹25,000 तक महंगी

Newspoint
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की गाड़ियां महंगी होने जा रही हैं। कंपनी ने 1 सितंबर से अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इसकी वजह बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को बताया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि सभी खंडों में पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल एवं संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी। कंपनी ने इस फाइनेंशियल ईयर में तीसरी बार कीमत बढ़ाई है।
Hero Image